मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूट में फरवरी तक बदलाव, अब इस स्टेशन पर रुकना अनिवार्य
गोरखपुर जंक्शन पर पिट लाइनों के नवीनीकरण के कारण मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रभावित हुई है। ट्रेन संख्या 20103 और 20104 के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार अब ये ट्रेनें फरवरी के मध्य तक ही आजमगढ़ स्टेशन तक जाएंगी।

जागरण संवाददाता, जालौन। गोरखपुर जंक्शन पर स्थित पुरानी पिट लाइन संख्या-एक के ब्लाकिंग और पुरानी पिट लाइन संख्या-दो को स्थायी रूप से हटाने, तोड़ने हेतु लिए गए मेगा ब्लाक के कारण पूर्व सूचित ट्रेनों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण, ओरिजिनेशन, और अस्थायी विस्तार की अवधि में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेन मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रभावित हुई है।
उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 20103 मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल)-गोरखपुर 27 फरवरी के स्थान पर 15 फरवरी तक आजमगढ़ स्टेशन तक जाएगी।
पहले इसकी घोषणा पांच दिसंब तक की गई थी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 20104 गोरखपुर-मुंबई (एलटीटी) 28 फरवरी के स्थान पर 16 फरवरी तक आजमगढ़ स्टेशन से चलेगी। पहले छह दिसंबर तक इसे यहां से चलना था
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।