मां का प्रेमी 'काली गोली' देता, फिर करता गंदा काम; झांसी में 8 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो खुला राज
झांसी में एक 8 साल की बच्ची के साथ उसकी मां के प्रेमी ने कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो इस बात का खुलासा हुआ। बच्ची का कहना है कि आरोपी उसे पहले काले रंग की गोली देता, फिर उसके साथ गंदा काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।