Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: मां-बेटे को जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया, सरियों से पीटा; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 10:24 PM (IST)

    झांसी में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित मोहल्ला चौका पाठा में यह घटना हुई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

    Hero Image
    मां-बेटे को जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, झांसी। दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बिजौली स्थित मोहल्ला चौका पाठा निवासी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सात जुलाई को वह अपने घर में गाय का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां रहने वाले उदय सिंह, भवानी सिंह, मोंटी व कृष्णा अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने सरियों से गजेन्द्र व उनकी मां के साथ मारपीट की। साथ ही अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते से दोनों को कटवाया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी गजेन्द्र व उनके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

    घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई और घायलों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले से झांसी के लिए बस सेवा बंद, अन्य बसें भी परमिट के इंतजार में अटकी

    comedy show banner
    comedy show banner