Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी की बेवफाई, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, अब दोनों की जिंदगी गुजरेगी सलाखों के पीछे

    पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कन्नौज में पत्नी ने अवैध संबंध की वजह से प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। अब सजा होने से कातिल मां के साथ चार साल का मासूम बेटे को भी मजबूरन जेल में रहना होगा। कोर्ट ने प्रेमी और प्रेमिका हत्या अभियुक्तों पर 50-50 हजार का अर्थदंड लगाया।

    By amit kuswaha Edited By: Anurag Shukla1Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:31 PM (IST)
    Hero Image
    हत्या करने वाले चंदा बेगम और अभियुक्त सलमान।  शासकीय अधिवक्ता

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। पति की हत्या करने में पत्नी और उसके प्रेमी को न्यायालय ने उम्रकैद सजा सुनाई। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पिता की कातिल मां के साथ उसका चार वर्षीय बेटा भी जेल में रहेगा। फैसले के बाद दोनों को जेल भेज भेज दिया गया है। पड़ोसी के सीसीटीवी से हत्या का राजफाश हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सकरावा थाना के मोहल्ला पठानन निवासी मजदूर जावेद खां की पत्नी चंदा बेगम का फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव गौसपुर निवासी सलमान के साथ प्रेम-प्रसंग चलता था। प्रेमी से अवैध संबंध का विरोध करने पर 25 अगस्त 2023 की रात चंदा ने फोन कर प्रेमी सलमान को घर बुलाया था। इसके बाद चंदा ने प्रेमी के साथ मिलकर जावेद को रात करीब एक बजे लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया था। इसके बाद कंबल से गला दबाकर जावेद की हत्या कर दी थी।

    मृतक जावेद के बड़े भाई इकबाल ने चंदा बेगम और सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई की। साक्ष्य और गवाहों की गवाही के आधार पर कातिल पत्नी चंदा बेगम और उसके प्रेमी सलमान को उम्रकैद की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड अदा करने की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि मृतक जावेद के चार बेटे हैं। इसमें एक चार साल का है। वह मां के साथ सात साल की उम्र पूरी होने तक जेल में रहेगा। हत्या के बाद से दोनों जेल में हैं।

    हत्या के बाद प्रेमी को बुर्का पहना गांव के बाहर छोड़ने गई थी प्रेमिका

    पति की हत्या के बाद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बुर्का पहना दिया था। बुर्का पहना कर वह उसे गांव के बाहर छोड़ने गई थी। रात को प्रेमिका और उसके प्रेमी के जाते हुए पड़ोसी के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखा गया था। इससे पुलिस को राजफाश करने में देरी नहीं लगी।

    जावेद की पत्नी चंदा बेगम का मायके में रहने वाले सलमान से प्रेम-प्रसंग चलता था। 25 अगस्त 2023 की रात चंदा बेगम और सलमान ने जावेद की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद चंदा बेगम ने सलमान को अपना काला बुर्का पहना दिया था। इसके बाद प्रेमी के साथ हाथ में एक लोटा लेकर गांव के बाहर छोड़ने आई थी।

    गांव के बाहर प्रेमी ने नकाब और बुर्का फेंक दिया था। इसके बाद रात करीब दो बजे चंदा बेगम गांव में रहने वाले एक झोलाछाप को लेकर घर आई और पति की हालत गंभीर होने की बात कही, लेकिन जावेद की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जब पड़ोसी के दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला, तो सच्चाई सामने आ गई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया था।