Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कन्नौज में कैबिनेट मंत्री को नहीं मिला हरदोई सीमा पर प्रोटोकॉल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 07:02 AM (IST)

    कन्नौज में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद को हरदोई सीमा पर प्रोटोकॉल नहीं मिला, क्योंकि वीआईपी कार्यक्रम में देरी हुई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी और पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। हरदोई सीमा पर मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद को प्रोटोकाल नहीं मिला। वह हरदोई से कन्नौज के छिबरामऊ एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे। अधिकारियों ने शासन से वीआइपी कार्यक्रम देरी से आने की बात कही है। मामले में शासन स्तर से लापरवाही बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोटोकाल के तहत हरदोई सीमा पर कैबिनेट मंत्री को रिसीव किया जाना था, किंतु अधिकारी समय पर नहीं पहुंच सके। इसलिए उनको रिसीव नहीं किया जा सका। हरदोई रोड पर जिले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

    एक कार्यकर्ता ने बताया कि मत्स्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि छिबरामऊ एसडीएम और सीओ ने कुछ दूरी पर रिसीव कर लिया। प्रभारी वीआइपी अधिकारी अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि छिबरामऊ एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई थी।

    जिले में देर से आया वीआइपी प्रोटोकाल

    मंत्री का प्रोटोकाल शासन से देरी से आया। इसलिए प्रोटोकाल जारी करने में जिले के अधिकारी को समय लग गया। हालांकि कार्यक्रम जारी होने वाले पत्र में अधिकारी ने बुधवार रात 8:40 पर प्रोटोकाल प्राप्त करने की बात कही, जबकि मंत्री करीब 8:30 बजे कन्नौज के महादेवी घाट पर आ गए थे।

    याचिका समिति मामले में भी बरती गई थी लापरवाही

    सात अक्टूबर 2025 को सर्किट हाउस सभागार में याचिका समिति ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। याचिका समिति फर्रुखाबाद से कन्नौज आ रही थी। फर्रुखाबाद सीमा पर जिले के अधिकारियों ने प्रोटोकाल के तहत रिसीव नहीं किया था। समिति के सदस्यों ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी, हालांकि बाद में अधिकारियों ने मामले को शांत करा लिया था।

    योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

    कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद बुधवार रात गांव मनिकापुर स्थित जिला संयोजक व ग्राम पंचायत खुबरियापुर के प्रधान बबलू बाथम के आवास पर पहुंचे। वहां जिला संयोजक से उनके साथ हुई अभद्रता व हमले की घटना की जानकारी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

    जरूरतमंदों के हितों के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया। वहीं पार्टी व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान कल्लू, सुधीर बाथम, सुखदेव, पंछी, बृजेश, सोनू व मकन लाल समेत कई लोग मौजूद रहे।