Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे पहचानें दूध व खोवा मिलावटी है या नहीं? इस तरह खुद करें जांच

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 11:06 PM (IST)

    त्योहारों के समय दूध और खोवा में मिलावट एक आम समस्या है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। घर पर दूध की शुद्धता जांचने के लिए, पानी, स्टार्च और यूरिया की जांच की जा सकती है। खोवा की शुद्धता जांचने के लिए स्वाद, गंध, रंग और बनावट पर ध्यान दें। उबालकर भी खोवा की जांच की जा सकती है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली के मौके पर बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अब तक पांच हजार क्विंटल से अधिक मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट की जा चुकी है। दूध, खोया, पनीर, घी के साथ ही रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों को लेकर त्योहारों के मौसम में सतर्कता बरती है। ऐसे में मिलावट खोरों के खिलाफ कैसे अभियान चलाया जा रहा है, वहीं आप के खाने-पीने से जुड़ी चीजें सुरक्षित हैं कि नहीं। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में खाद्य सुरक्षा आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए जानकारी दी। पढ़िए पाठकों से हुए सवाल-जवाब प्रमुख अंश...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15KNC_13_15102025_505.JPG

    दैनिक जागरण कार्यालय में प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब देते सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन संजय प्रताप सिंह। जागरण

     

    • सवाल: त्योहारों में मिलावट सबसे ज्यादा किन चीजों में पाई जा रही है?
    • जवाब: इस समय सबसे ज्यादा शिकायतें दूध, खोया, पनीर और मिठाईयों में मिलावट की आ रही हैं। इसके अलावा घी और मसालों में भी गड़बड़ियां मिली हैं। दूध,पनीर में हानिकारक मिलावट अभी नहीं मिली हैं।

     



    • सवाल : जांच में अब तक कितनी कार्रवाई हुई है?
    • जवाब: जिले में सौ से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पांच हजार क्विंटल से ज्यादा खाद्य सामग्री को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई निरंतर जारी है।

     



    • सवाल : क्या नकली ब्रांडेड घी और तेल भी बाजार में बेचे जा रहे हैं?
    • जवाब: अभी तक ब्रांड के मामले नहीं मिले हैं। घी और रिफाइंड तेल पैकेजिंग में गड़बड़ी मिलने पर जब्त किए गए हैं। ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग की हूबहू नकल करने वालों की निरंतर जांच की जा रही है, और कार्रवाई भी हो रही है। एक्सपायरी डेट के मामले सामने आने पर नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।

     



    • सवाल : मिठाई दुकानों की जांच कैसे की जा रही है?
    • जवाब: जिले में छह फ्लाइंग स्क्वाड टीम गठित की गई हैं। मिठाई की दुकानों, डेयरियों और गोदामों की अचानक जांच हो रही है। जिन दुकानों में गुणवत्ता में कमी दिख रही है, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

     



    • सवाल : उपभोक्ता अगर मिलावट की शिकायत करना चाहें तो कैसे करें?
    • जवाब: उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5533 या (9044261361) के साथ ही फूड सेफ्टी मोबाइल ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

     



    • सवाल : क्या फूड लैब की रिपोर्ट में देरी होती है?
    • जवाब: अब नहीं। राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। सैंपल 24 घंटे में भेजने के साथ ही रिपोर्ट अब 72 घंटे के भीतर जारी की जा रही है ताकि कार्रवाई में विलंब न हो।

     



    • सवाल: क्या खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर भी जांच होती है?
    • जवाब: हां, विशेष अभियान के तहत खुले में बिकने वाले दूध, खोया, पनीर के साथ बेसन, आटा, मसाले, तेल, नमक और नमकीन के भी नमूने लिए जा रहे हैं। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही।

     



    • सवाल : क्या मिठाईयों पर 'बेस्ट बिफोर' डेट जरूरी है?
    • जवाब: जी हां। केवल मिठाई ही नहीं सभी उत्पादों के लिए यह जरूरी है। दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया है कि वे हर उत्पाद पर बनाने की तारीख और बेस्ट बिफोर डेट का बोर्ड पर उल्लेख करें। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा।

     



    • सवाल : त्योहारों के बाद क्या अभियान बंद हो जाएगा?
    • जवाब: नहीं, यह अभियान निरंतर चलेगा। दीपावली के बाद भी फोकस खाद्य तेलों, आटा, दाल और मसालों की जांच पर रहेगा ताकि उपभोक्ता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

     



    • सवाल: खोया की जांच कैसे की जा सकी है?
    • जवाब: खोए को हथेली में रगड़कर देखना चाहिए, इससे उसमें चिकनाई और खुशबू मीठे दूध की आएगी। यह होने पर खोए में मिलावट नहीं होती है। अगर कोई में कोई गंध या रगड़ने पर चिकनाई नहीं आ रही है, तो समझिए कि खोए में मिलावट है। ऐसे ही पनीर अगर भारी लगे वहीं मीठे दूध जैसे खुशबू आएगी तो पनीर ठीक होगा, लेकिन खुशबू नहीं आने पर कड़ा होने पर पनीर में मिलावट की संभावना रहती है।

     

    इन पाठकों ने भी पूछे सवाल

    वेदप्रकाश कल्याणपुर, पुष्कर यादव उत्तरीपुरा, आरपी शरद बर्रा छह, सुरेश अवस्थी पांडु नगर,माेनू पांडेय श्याम नगर, कर्मवीर सिंह के ब्लाक गोविंद नगर,सुमित कुमार पांडे लवकुश विहार नौबस्ता, राहुल बाजपेई खाड़ेपुर कर्रही, अतीश पांडेय श्याम नगर।

    यह भी पढ़ें- कानपुर के नए नगर आयुक्त का फरमान, कार्यालय में जींस-टीशर्ट और चप्पल पहनने पर रोक, कोई खाकर नहीं आएगा पान-मसाला

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का कानपुर दौरा, फतेहपुर दलित परिवार से करेंगे मुलाकात

    यह भी पढ़ें- कानपुर ग्रीन पार्क में रणजी ट्रॉफी मुकाबले का आगाज, भरत के शतक से आंध्र प्रदेश की मजबूत शुरुआत

    यह भी पढ़ें- मासूम के सीने से चढ़कर निकला ई-रिक्शा, जिला अस्पताल ले जाते समय मौत