Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौथे चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई हुए BJP में शामिल; CM योगी की सभा में ली सदस्यता

    Updated: Wed, 08 May 2024 01:07 PM (IST)

    चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। घाटमपुर के पतारा में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। बताते चलें कि प्रमोद जायसवाल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल भाजपा में शामिल।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, चौथे चरण के मतदान से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद जायसवाल ने घाटमपुर के पतारा में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताते चलें कि 1998 के बाद पहली बार श्रीप्रकाश जायसवाल पहली बार चुनाव मैदान में नहीं हैं। प्रमोद जायसवाल भी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आकलन लगाया जा रहा है कि जायसवाल बंधुओं के नहीं रहने से कांग्रेस को खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।