Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों को विनीत शारदा की चेतावनी, कहा- छोड़ दें सपा की मानसिकता, वरना...

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे व्यापारियों को परेशान करना बंद करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता वाले अधिकारियों को दो महीने का समय दिया गया है। शारदा ने यह भी बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू करने जा रहा है।

    Hero Image
    व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों को विनीत शारदा की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारी चाहे किसी भी स्तर के हो वे समाजवादी पार्टी की मानसिकता को अपने घर पर छोड़ दें वरना दो माह के अंदर उन्हें उनकी स्थिति दिखा दी जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनीत भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। प्रदेश संयोजक कानपुर में व्यापार प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करने आए थे।

     प्रदेश संयोजक ने कहा कि उन्हें सब मालूम है कि कौन व्यापारियों को परेशान कर रहा है। ऐसे लोगों के पास बस दो महीने का और समय है। उसके बाद दीपावली पर जब जीएसटी की दो दरें लागू होंगी उस समय तक उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा चुकी होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि आज भी समाजवादी पार्टी की मानसिकता की अधिकारी है। 

    प्रदेश संयोजक ने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ एक सितंबर से एक दिसंबर तक अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें एक सितंबर से 15 सितंबर तक स्वदेशी को लेकर जन जागरण अभियान होगा। 

    इसमें मशाल जुलूस निकाले जाएंगे 15 सितंबर से 25 सितंबर तक पत्र का वितरण होगा। साथ ही होल्डिंग और स्टीकर भी लगाए जाएंगे। 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक बाजारों में चौपाल लगाई जाएगी। इसके बाद महानगर और कमिश्नरी में व्यापारी सम्मेलन भी होंगे। 

    उन्होंने बताया कि अब तक वह दो क्षेत्र में व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक कर चुके हैं। आज कानपुर में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की मीटिंग है। इसके बाद गुरुवार को अवध क्षेत्र और गोरखपुर की बैठक होनी है। वहीं, 24 को काशी में बैठक होगी। 

    उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को नई दिल्ली में देश भर के व्यापारी नेताओं का सम्मेलन होना है जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी मोहित व अनूप मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner