Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर बदला रहेगा शहर का यातायात, सोमवार तक रहेगा डायवर्जन, पढ़िए पूरी खबर...
Chhath Puja 2022 कानपुर में छठ पूजा के चलते शहरवासियों को जाम से न जूझना पड़े इसलिए शहर के कई मार्गों में डायवर्जन लगा दिया गया है। यह डायवर्जन रविवार दोपहर 3 बजे से सोमवार शाम 4 बजे तक लागू रहेगा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Chhath Puja 2022: छठ पूजा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 30 अक्टूबर रविवार दोपहर तीन बजे से 31 अक्टूबर सोमवार की सुबह चार बजे तक प्रभावी रहेगी।
यह रहेगी व्यवस्था
- सरसैया घाट चौराहा से कोई भी वाहन सरसैया घाट की ओर नहीं जाएगा।
- पांडु नगर चौराहा से शास्त्री नगर की तरफ भारी वाहन नहीं जाएंगे। ये रेव मोती, गुटैया क्रासिंग से होकर गंतव्य को जाएंगे।
- सीटीआइ तिराहा से रतनलाल नगर की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। ये दादा नगर से मुड़कर बाईपास होकर जाएंगे।
- विजय नगर चौराहे से पनकी नहर की तरफ कोई भी वाहन नो इंट्री प्वाइंट से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दादानगर पुल से होकर गंतव्य को जाएंगे।
- कल्याणपुर जीटी रोड क्रासिंग की ओर भारी वाहन भाटिया तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन जीटी रोड रावतपुर होकर गंतव्य को जाएंगे।
- न्यू ट्रांसपोर्ट से विजय नगर की ओर आने वाला यातायात पनकी पड़ाव से बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- गंगा बैराज चौराहा से कर्बला चौराहा ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन सिंहपुर होकर गंतव्य को जाएंगे।
- कर्बला चौराहा से कोई भी वाहन गंगा बैराज की ओर नहीं जाएगा। ये बाएं मुड़कर मैनावती मार्ग सिंहपुर होकर गंतव्य को जाएंगे ।
- शास्त्री चौक से सीटीआइ की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन पटेल चौक से गंतव्य को जाएंगे

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।