चाचा ने 4 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में गोली मार गिरफ्तार किया
घाटमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक व्यक्ति ने अपनी साढ़े चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए।

4 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपित पारिवारिक चाचा घटना के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया। फोरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर पड़ताल है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
गांव निवासी अनुराग उर्फ सुलखान ने शुक्रवार रात साढ़े रिश्ते में भतीजी लगने वाली चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की थी। बच्ची के बाबा ने बताया था कि बिटिया रोज की तरह दादी के साथ घर के बाहर लेटी थी। रात करीब तीन बजे वह बाहर ही बने शौचालय में वह अचेत मिली थी। उसके अंदरूनी अंगों से खून आ रहा था।
होंठों पर काटने और चेहरे पर खरोंच के निशान
इसके साथ ही उसके होंठों पर काटने और चेहरे पर खरोंच के निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उसे कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
शनिवार को मासूम के कपड़े 500 मीटर दूर खेत में मिले थे। बच्ची के पिता ने अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक वह रात में नशे की हालत में घूम रहा था और उसी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने भी जांच की और आरोपित की तलाश शुरू की।
पास पहुंचे तो पुलिस पर फायर किया
इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस तलाश कर रही थी तभी रविवार रात को पता चला कि अनुराग उर्फ सुलखान रतनपुर और बलाहापारा गांवों के बीच जंगलों में छिपा हुआ है। रात को जब वह पुलिस बल के साथ जंगल के पास पहुंचे तो छिपे हुए एक व्यक्ति ने फायर किया, जिसकी गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
जवाबी फायरिंग में आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी। पास जाकर देखा गया तो वह आरोपित अनुराग उर्फ सुलखान ही था। घायल अवस्था में उसे घाटमपुर सीएचसी भेजा गया। उसके पास से एक तमंचा (315 बोर), दो खोखा, एक कारतूस बरामद हुआ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।