Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कानपुर में महिला कर्मी से इस होटल में हैवानियत, प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो होटल संचालक ने की दरिंदगी

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 02:53 PM (IST)

    एक होटल में काम करने वाली युवती के साथ संचालक द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी संचालक ने उसे कमरे में बंद कर कई घंटों तक प्रताड़ित किया और जबरन दुष्कर्म किया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में एक होटल संचालक ने एक तरफा प्यार में हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। होटल में ही काम करने वाली महिला कर्मी ने प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद संचालक ने उसे होटल में ही बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर का है। यहां के संचालक ने होटल कर्मी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जेल भेज भेज दिया गया।

    होटल ट्विंकल गैलेक्सी का मामला

    चकेरी निवासी 21 वर्षीय युवती की तहरीर के अनुसार वह बीते एक साल से चकेरी के कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में काम कर रही हैं। बताया कि इस होटल के संचालक आदर्श विहार निवासी मनोज कुमार पटेल हैं। युवती के अनुसार आरोपित संचालक मनोज कुमार पटेल ने उन्हें कुछ समय पहले प्रेम प्रस्ताव दिया। जिसपर उन्होंने मनोज को इनकार कर दिया। इसके बाद भी वह होटल में नौकरी कर रही थीं।

    पीएसी मोड़ बाईपास के पास से उसे गिरफ्तार किया गया

    पीड़ित युवती के अनुसार बीते बुधवार की देर रात को वह होटल में थीं। इस दौरान आरोपित संचालक मनोज वहां पर पहुंचा। इसके बाद उसे जबरन खींचकर होटल के कमरे में ले गया। जहां, उसने उनके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। फिर वह उसे धमकाते हुए छोड़कर चला गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत चकेरी पुलिस से की। इसपर थाना प्रभारी चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने तहरीर पर आरोपित पर दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित को पीएसी मोड़ बाईपास के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित पर वर्ष 2020 में भी एक युवक को धमकाने और गाली गलौज का मुकदमा मामला दर्ज है। उसे भेज दिया गया है।