Kanpur में 4 दिन से बंद घर में मिला हिंदू महिला का सड़ा शव, 8 साल से लिवइन थी मुस्लिम युवक के साथ
कानपुर में आठ वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर का ताला बंदकर मुस्लिम व्यक्ति फरार हो गया। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घर का ताला तोड़कर देखा गया तो खौफनाक मंजर दिखा।

मृतक महिला भारती का फाइल फोटो व गली में खड़े लोग। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। एक घर में चार दिन से ताला बंद था। उस घर से दुर्गंध आने पर हत्या का राजफाश हुआ। एक महिला का सड़ा हुआ शव मिला। महिला आठ साल से मुस्लिम व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, मुहल्ले वालों ने सूचना दी कि रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा में एक घर में ताला बंद है। उससे दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब मालिक का पता किया तो उससे संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद ताला तोड़कर देखा गया तो हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घर में तख्त के नीचे एक चादर से खून निकला हुआ था। वहीं से बदबू आ रही थी। जब उसे देखा गया तो उसमें शव मिला जो पूरी तरह से सड़ चुका था।
रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा में लिव इन मे रह रहे मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला की हत्या कर गेट पर ताला लगा फरार हो गया। शनिवार सुबह घर से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने बताया पूर्व थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम को जानकारी दी। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो तख्त के नीचे महिला का शव मिला। शव काफी सड़ने लगा था। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या होने की आशंका जताई है।
शक्कर मिल खलवा निवासी आशादेवी की बेटी भारती गौतम (35 वर्षीय ) आठ साल पहले मुस्लिम युवक रोहित के साथ चली गई थी। आशादेवी का लगभग सात माह पहले बीमारी से निधन हो गया, जिसके बाद भारती और रोहित उनके घर शक्कर मिल खलवा में रहने लगे। मंगलवार रात रोहित घर के बाहर बैठा था। पड़ोसियों ने पूछा तो बताया कि नींद नहीं आ रही। इसके बाद अगले दिन से घर में ताला लगा था।
पड़ोसी किशन लाल ने बताया कि शनिवार सुबह गली में शनिवार को तेज दुर्गंध आई। लोगों को लगा कि चैंबर भरा हुआ है लेकिन भारती के घर के बाहर खून बहता दिखने पर अनहोनी की आशंका हुई। गेट पर ताला लगा होने पर रायपुर का थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची व गेट का ताला तोड़ा तो अंदर तखत के नीचे चादर से ढका हुआ भारती का शव मिला। शव काफी सड़ा हुआ था। तखत को चारों ओर से चादर से ढका गया। रोहित तब से गायब था। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि हत्या की आशंका है पोस्टमार्टम के बाद हत्या की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।