Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में अभी खत्म नहीं होगी जाम की समस्या, कागजों में स्मार्ट पार्किंग, धरातल पर अतिक्रमण

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 07:49 PM (IST)

    कानपुर में जाम की समस्या से निपटने के लिए चिह्नित 35 पार्किंग स्थलों की योजना अधर में लटक गई है। पूर्व नगर आयुक्त के तबादले के बाद योजना ठंडे बस्ते मे ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जाम से मुक्ति दिलाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डेढ़ माह पहले 35 स्थानों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए खाका तैयार हुआ था। स्थान तय किए गए थे और वाहनों के खड़े करने का शुल्क भी तय किया गया था। पूर्व नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अफसरों के साथ 18 सितंबर को पार्किंग को लेकर निरीक्षण किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    इसके तहत गुमटी मार्केट को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में पार्किंग स्थल तय किया गया। स्वरूप नगर को भी जाम से मुक्त करने के लिए आसपास पार्किंग स्थल बनाया गया। इसके अलावा मोतीझील, लाजपत नगर व काकादेव में भी वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग स्थल बनाने के लिए जगह चिह्नित की गयी इसमें कई जगह पार्किंग है इसको चालू करने को लेकर संबंधित अफसरों को आदेश दिए गए। नवंबर माह के पहले हफ्ते तक पार्किंग चालू करने की तैयारी की गयी थी स्थिति यह है कि सुधीर कुमार के तबादला होने और नए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के आने के साथ ही योजना ठंडे बस्ते में चलायी गयी है। अफसरों ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए बनने वाली पार्किंग के बारे में नहीं बताया है। पार्किंग बन जाए तो लोगों को थोड़ा राहत मिलेगा। सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण दिनभर जाम लगा रहता है।


    हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि फुटपाथ खाली कराने के साथ ही रास्ते को व्यवस्थित किया जाए। पार्किंग की फाइल अब कब अलमारी से निकलेगी और कब धरातल पर चलेगी। पहले स्मार्ट सिटी मिशन से शहर में 42 स्मार्ट पार्किंग बनायी गयी लेकिन शौचालय, पेयजल और टिनशेड के दबाव में कागज में ही वाहन खड़े हो रहे है। 35 स्थानों में पार्किंग हो जाए तो कई इलाकों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

     

     

    पार्किंग के बाबत अभी उनको कोई जानकारी न हीं है। मंगलवार को फाइल मंगवाकर दिखवाते है। पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
    अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

     

     


    यहां पर होंगे सड़क के किनारे पार्किंग स्थल

    • सिटी सेंटर एंड ग्लोबस द माल पर 75 दोपहिया वाहन
    • नाला रोड सुतरखाना - 60 दोपहिया वाहन
    • वाटर पार्क हंसपुरम - 15 चौपहिया और 35 दोपहिया
    • ग्रामीण बैंक हंसपुरम मेट्रो स्टेशन के फुटपाथ पर 30 दोपहिया वाहन
    • वाई ब्लाक किदवई नगर यूनियन बैंक -10 चौपहिया और 20 दोपहिया वाहन
    • परिणय गेस्ट हाउस श्याम नगर -15 चौपहिया और 30 दोपहिया वाहन
    • एसबीआई ई-ब्लाक श्याम नगर - 10 चौपहिया और 15 दोपहिया वाहन
    • नौबस्ता चौराहा स्वाति हास्पिटल के बगल में- 35 दोपिहया वाहन
    • रामादेवी चौराहा अंडर पास के नीचे -10 चौपहिया और 30 दोपहिया वाहन
    • श्याम नगर छप्पन भोग चौराहा 25 चौपहिया और 40 दोपहिया वाहन
    • न्यू चुंगी के पास 10 चौपहिया और 30 दोपहिया
    • लाल बंग्ला बाजार - 20 चौपहिया और 45 दोपहिया वाहन
    • म्यूजिकल फाउंटेन किदवई नगर के बगल में 10 चौपहिया और 20दोपहिया वाहन
    • हनुमान मंदिर के बगल में 40 दुकान के पास 5 चौपहिया और 10 दोपहिया वाहन
    • पेट्रोल लाइन मैदान कर्रही बाजार में 40 चौपहिया वाहन और 60 दोपहिया वाहन
    • हाईटेंशन लाइन के नीचे जरौली 10 चौपहिया और 30 दोपहिया वाहन
    • सोटे वाले बाबा मंदिर संजय वन 15 चौपहिया और 40 दोपहिया वाहन
    • रामलीला पार्क के मुख्य द्वार से जलकल स्वरूप नगर तक 15 चौपहिया वाहन और 80 दोपहिया वाहन
    • अटल घाट बैराज 30 चौपहिया वाहन और 120 दोपहिया वाहन
    • नगर निगम परिसर मोतीझील 45 चौपहिया वाहन और 130 दोपहिया वाहन
    • राजीव वाटिका मोतीझील 15 चौपहिया वाहन और 45दोपहिया वाहन
    • कारगिल पार्क मोतीझील 60 चौपहिया वाहन और 200 दोपहिया वाहन
    • तुलसी उपवन मोतीझील 22 चौपहिया वाहन और 115 दोपहिया वाहन
    • लाजपत भवन मोतीझील 15 चौपहिया वाहन और 120 दोपहिया वाहन
    • पनकी हनुमान मंदिर 100 चौपहिया और 200 दोपहिया वाहन
    • सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में 100 चौपहिया वाहन और 200 दोपहिया वाहन
    • एसबी मोटर्स गोविंद नगर पुल के नीचे 10 चौपहिया वाहन और 50 दोपहिया वाहन
    • आरएसपीएल के सामने रोड पटरी 10 चौपहिया वाहन और 50 दोपहिया वाहन
    • कालपी रोड टाटा भवन के पास 25 चौपहिया वाहन और 100 दोपहिया वाहन
    • स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल एम ब्लाक काकादेव के सामने फुटपाथ पर 100 चौपहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन
    • लोटस हास्पिटल लाजपत नगर के सामने फुटपाथ पर 5 चौपहिया वाहन और 30 दोपहिया वाहन
    • फार्चून हास्पिटल शारदानगर के सामने फुटपाथ पर 5 चौपहिया वाहन और 30 दोपहिया वाहन
    • विशाल मेगा मार्ट आवास विकास कल्याणपुर के सामने फुटपाथ पर 10 चौपहिया वाहन और 50 दोपहिया वाहन
    • डी हेल्थ सेंटर के सामने फुटपाथ पर 20 चौपहिया वाहन और 50 दोपहिया वाहन
    • कुलवंती हास्पिटल काकादेव के सामने फुटपाथ पर 5 चौपहिया वाहन और 50 दोपहिया वाहन




    यह लगाया जाएगा शुल्क


    पार्किंग शुल्क दोपहिया वाहन चौपहिया वाहन

    • दो घंटे के लिए 15-30
    • एक घंटे के लिए 7- 15
    • 24 घंटे के लिए 57- 120
    • मासिक पास 855 -1800



    यह होगी व्यवस्था

    पार्किंग स्थलों पर शुल्क के बोर्ड लगाए जाएगे। साथ ही ठेकेदार का नाम और नंबर के साथ संबंधित अफसर का नाम व नंबर होगा।