Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतनी गर्मी के बावजूद यूपी में कानपुर की रात सबसे सर्द कैसे? ठंड को लेकर क्या कह रहे मौसम विज्ञानी

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 09:41 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद कानपुर में रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसका कारण शुष्क हवाएँ और शहर की भौगोलिक स्थिति है। गंगा नदी के किनारे होने से ठंडी हवाएँ चलती हैं, जिससे तापमान गिर जाता है। हालांकि, उनका मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता ,कानपुर। पूरब की हवा चलने का असर मौसम पर दिखने लगा है। धीरे - धीरे न्यूनतम तापमान का स्तर ऊपर उठने लगा है। इसके बावजूद रात में सर्दी का असर बना हुआ है। प्रदेश में लगातार पांचवीं और सातवीं सबसे सर्द रात भी कानपुर की रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी रात का तापमान धीरे - धीरे ऊपर चढ़ेगा लेकिन जब तक 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान नहीं जाता है तब तक रात में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



    रात में शीत लहर और दिन में धूप का मौसम लगातार बना हुआ है। दो दिन में रात के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। दिन में धूप में भी हल्की नरमी बनी रही। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ की स्थितियां नहीं बनी हैं। दूसरी ओर पूरब से हवा के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को उत्तर - पूर्व दिशा से हवा बही लेकिन रफ्तार 1.4 से 2.3 किमी प्रति घंटा रही है। इससे हवा का ज्यादा असर नहीं पड़ा और पहाड़ों से आने वाली सर्दी का असर बना हुआ है।

     

    मौसम में कोई नया सिस्टम अभी सक्रिय नहीं है। इसलिए यही स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। सोमवार को कानपुर शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम है। रात का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री रहा है जो एक दिन पहले के 7.8 डिग्री से अधिक है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा है। इस वजह से भी रात में सर्दी अधिक हो रही है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा है।

    इन दिनों में प्रदेश का सबसे कम तापमान हुआ दर्ज
    तिथि न्यूनतम तापमान

    • नौ नवंबर - 10.0 डिग्री
    • 11 नवंबर - 9.0
    • 13 नवंबर - 8.6
    • 14 नवंबर - 8.0
    • 15 नवंबर - 7.6
    • 16 नवंबर - 7.8
    • 17 नवंबर - 8.0