इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने शुरू कीं स्पेशल ट्रेन
इंडिगो एयरलाइंस में क्रू की कमी और चेक-इन सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। इंडिगो एयरलाइंस में क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर खत्म नहीं हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इसको देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
- -ट्रेन संख्या 5581 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर, गोरखपुर से नौ दिसंबर मंगलवार को रात 11:25 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल सुबह 7:45 बजे आएगी, लोकमान्य तिलक टर्मिनल दूसरे दिन सुबह 9 बजे पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 5582 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 11 दिसंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11:55 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 05029 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल-बनारस विशेष ट्रेन बनारस से नौ दिसंबर मंगलवार को रात 8:15 बजे चलेगी, रात 2:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी, सुबह 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 05030 दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी, शाम 07:55 बजे गोविंदपुरी आएगी,अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 02395 पटना-आनंद विहार नौ, 11 व 13 दिसंबर को पटना से रात 08:30 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6:45 बजे गोविंदपुरी आएगी, दोपहर तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल से दस, 12 व 14 दिसंबर को आनंद विहार से शाम सात बजे रवाना होगी, अगले दिन दोपहर 1:55 बजे गोविंदपुरी व रात दो बजे पटना पहुंचेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।