Kanpur News: वीजा बनवाने को मेडिकल कराने दिल्ली गए थे शशि, लौटते समय हादसे में गई जान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वीजा के लिए मेडिकल कराने दिल्ली गए शशि की वापसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। शशि वीजा प्रक्रिया के लिए दिल्ली गए थे और लौटते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और गांव वाले सदमे में हैं।

मृतक शशि कुमार गिरी। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अरौल के पास बस पलटने से बिहार के सीवान मुफसिल पीरापुर नत्थूछाप के रहने वाले 26 वर्षीय शशि कुमार गिरी की भी जान चली गई थी। शशि गुवाहाटी की पेपर मिल में काम करते थे।
चचेरे भाई अंकुर गिरी ने बताया कि शशि छठपूजा पर गांव आया था। वह सऊदी में नौकरी करने जाना चाहता था। उसके दोस्त भी जाने वाले थे। इसके लिए वीजा बनवाना था। लगभग 10 दिन पहले वह दोस्तों के साथ दिल्ली गया था, जहां उसे मेडिकल कराना था। रविवार रात वापस लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गई।
अंकुर ने बताया कि शशि के परिवार में मां ऊषा देवी, तीन छोटी बहनें रीना, रिद्धि व रागनी हैं। पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। परिवार का भरण पोषण करने वाला वही अकेला था। कभी नहीं सोचा था कि मां और बहनों का सहारा उन्हें छोड़ इस तरह चला जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।