Kanpur Events Today: यहां जानिए, कानपुर शहर में आज कहां, क्या और कौन से कार्यक्रम है, किस अस्पताल को किसकी ओपीडी
कानपुर शहर में 1 november 2025 Saturday को कई कार्यक्रम हैं। सेंट थॉमस स्कूल में खेलकूद, मर्चेंट चैंबर में इंक्लूजन फेस्ट और कौशलपुरी में टेक्नो फेस्ट होगा। लाजपत भवन में टैलेंट शो और कलेक्ट्रेट गंज में व्यापार मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। बिठूर में विजिलेंस कार्यालय का भूमि पूजन होगा। वहीं, जानें किस अस्पताल में किसकी ओपीडी.....

जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी आपके साथ साझा की जा रही है। इसके जरिए आप जान सकते हैं आज 1 november 2025 Saturday को शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/सेमिनार होने जा रहे हैं। कानपुर शहर में सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की कई कार्यक्रम हैं। शनिवार को कुछ इस तरह है कार्यक्रम....
- आयोजन : सेंट थामस स्कूल का वार्षिक खेलकूद आयोजन किदवई नगर स्थित रतन लाल शर्मा स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।
- आयोजन : पुष्प खन्ना मेमोरियल सेंटर की ओर से इंक्लूजन फेस्ट सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर आफ उप्र में साढ़े नौ बजे से।
- फेस्ट : श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर कौशलपुरी की ओर से टेक्नो फेस्ट का आयोजन सुबह 11 बजे से।
- कार्यक्रम : दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से हुनर, फैशन एंड टैलेंट शो सीजन थ्री का आयोजन लाजपत भवन मोतीझील में दोपहर 12 बजे से।
- उद्घाटन : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन चुनाव कार्यालय कलेक्टर गंज में दोपहर साढ़े बजे से।
- बरात : श्री ठाकुर जी तुलसी विवाह की बरात बाबा तत्कालेश्वर मंदिर प्रांगण में दबौली में रात साढ़े आठ बजे से।
- जन्मोत्सव : श्री सांवरिया सेठ सेवक परिवार की ओर से श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर किदवई नगर में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर शृंगार व पूजन शाम नौ बजे से।
बिठूर में बनेगा विजिलेंस का कार्यालय, आज आइजी मंजिल सैनी करेंगी भूमि पूजन
विजिलेंस का नया बहुमंजिला भवन बिठूर में जल्द बनेगा। एडीसीपी एलआइयू महेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आइजी विजिलेंस मंजिल सैनी भूमि भूजन करने आएंगी। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी कर सकती हैं।
डिस्लेक्सिया की बाधाएं तोड़ने में एआइ कैसे मददगार, आज फेस्ट में खुलेंगे राज
डिस्लेक्सिया की बाधाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से तोड़ा जा सकता है। सजगता और जागरूकता के इंक्ल्यूजन फेस्ट-2025 में शनिवार को इस अवधारणा को आसानी से समझा और जाना जा सकेगा। मर्चेंट्स चैंबर हाल में होने वाले समारोह में शहर के 55 स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का भी प्रतिनिधित्व होने वाला है। स्कूलों में आयोजित की गई निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
आज की ओपीडी
एलएलआर अस्पताल :
सर्जरी विभाग : डा. संजय काला, डा. सुशांत लूथरा, डा. कुश पाठक, डा. युक्तेश्वर मिश्रा।
मनोरोग विभाग : डा. धनंजय चौधरी।
नाक, कान और गला रोग विभाग : डा. मो. काजी साकिब।
मेडिसिन विभाग : डा. एमपी सिंह, डा. ललित कुमार, डा. ब्रजेश कुमार।
त्वचा रोग विभाग : डा. युगल राजपूत।
बाल रोग विभाग : डा. प्रतिभा सिंह, डा. आराधना गुप्ता।
दंत रोग विभाग : डा. अशरफउल्ला।
नेत्र रोग विभाग : डा. नम्रता पटेल।
हड्डी रोग विभाग : डा. चंद्रशेखर वर्मा और डा. रचित भट्नागर।
जीएसवीएसएस पीजीआइ
न्यूरोलाजी विभाग : डा. सौरभ निगम, डा. अभिषेक सचान।
न्यूरोसर्जरी विभाग : डा. मनीष सिंह।
यूरोलाजी विभाग : डा. प्रखर पटेल।
नेफ्रोलाजी विभाग : डा. सुब्रह्मयम त्रिपाठी।
पेन मेडिसिन : डा. चंद्रशेखर।
उर्सला अस्पताल :
फिजिशियन : डा. आरके कटियार, डा. गौतम जैन, डा. प्रीति मेहता और डा. बीरबल।
चेस्ट फिजिशियन : डा. अरविंद अवस्थी, डा. एसपी जौहरी।
कार्डियोलाजिस्ट : डा. केसी भारद्वाज।
सर्जन : डा. वीकेएस कटियार।
ईएनटी : डा. कालिका प्रसाद।
नेत्र रोग विभाग : डा. अजय कुमार, डा. अमित सक्सेना, डा. केपी सिंह और डा. रिजवान अहमद।
आर्थोपेडिक : डा. शिवांश त्रिवेदी।
बाल रोग : डा. आरएस यादव।
त्वचा रोग : डा. अरुण सिंघल।
हृदय रोग संस्थान
मेडिसिन विभाग : डा. एमएम रजी, डा. मोहित सचान।
कार्डियक सर्जरी विभाग : डा. नीरज प्रकाश।
मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय :
चेस्ट रोग विशेषज्ञ : डा. अवधेश कुमार।
नोट : ओपीडी के समय और डाक्टरों की उपस्थिति में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन हो सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।