UP Election Result 2022 : कानपुर में किसकी हुई सबसे बड़ी जीत और किसने बहुत कम अंतर से पहना ताज
UP Election Result 2022 Winner Candidatesयूपी विधानसभा चुनाव परिणाम में कानपुर की दस सीटों में महाराजपुर में भाजपा के सतीश महाना ने 82 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जबकि आर्यनगर सीट पर सपा के अमिताभ बाजपेई 7924 वोटों से ही जीत सके हैं।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सतीश महाना की जीत ही सबसे बड़ी रही। पिछले चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। दूसरी ओर सबसे छोटी जीत आर्यनगर विधानसभा सीट पर सपा के अमिताभ बाजपेई की रही।
मतगणना में एक बार फिर जीत के अलग-अलग आंकड़े रहे। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना सबसे ज्यादा 82,261 वोटों से जीते वहीं गोविंद नगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी की जीत दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। उन्होंने 80,896 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
सबसे छोटी जीत आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई के नाम रही। उन्होंने 7,924 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। दूसरी सबसे कम अंतर की जीत भी समाजवादी पार्टी की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में रही।
यह रहा जीत का अंतर
प्रत्याशी- विधानसभा- क्षेत्र अंतर
सतीश महाना- महाराजपुर- 82,261
सुरेंद्र मैथानी- गोविंद नगर- 80,896
महेश त्रिवेदी- किदवई नगर- 37,760
राहुल बच्चा- बिल्हौर- 33,770
नीलिमा कटियार- कल्याणपुर- 21,535
अभिजीत सिंह सांगा- बिठूर- 21,073
मोहम्मद हसन रूमी- कैंट- 19,987
सरोज कुरील- घाटमपुर- 14,474
इरफान सोलंकी- सीसामऊ- 12,266
अमिताभ बाजपेई- आर्यनगर- 7,924

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।