Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2022 : कानपुर की दस सीटों पर 46 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मिले वोट

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 09:49 AM (IST)

    यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम में कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटों में 11165 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। यहां 46 प्रत्याशियों को इससे भी कम वोट मिल सके हैं। इन प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हुई है।

    Hero Image
    कानपुर में नोटा का वोट भी क्रास न कर सके प्रत्याशी।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर की 10 विधानसभा सीटों पर हुई मतगणना में 46 ऐसे प्रत्याशी रहे जो नोटा (नन आफ द एबव) से भी कम मत हासिल कर पाए। मोदी-योगी मैजिक छोडि़ए उनकी किस्मत तो नोटा से भी नहीं जीत पाई। सर्वाधिक महाराजपुर में सात ऐसे प्रत्याशी रहे जो नोटा से कम मत प्राप्त कर सके। वहीं, इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर कैंट रहा जहां पर सात प्रत्याशी नोटा से कम मत हासिल कर सके। 10 सीटों पर 11165 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को आए कानपुर में विधानसभा की दस सीटों के परिणाम के आधार पर बिल्हौर सीट में 1375 लोगों ने नोटा का उपयोग किया। यहां से छह ऐसे प्रत्याशी रहे जो नोटा से भी कम मत प्राप्त कर सके। इसी प्रकार किदवई नगर में 1067 नोटा मत के आकड़े तक पांच प्रत्याशी नहीं पहुंच सके। आर्य नगर में दो निर्दलीय प्रत्याशियों से आगे नोटा रहा, जहां उसे 547 मत मिले। कुछ ऐसा ही बिठूर में देखने को मिला। वहां पर 1759 नोटा मत के आगे तीन प्रत्याशियों का रंग फीका पड़ा।

    बात सीसामऊ की करें तो यहां पर 664 लोगों ने नोटा का उपयोग किया, जो चार निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले मत से ज्यादा रहा। महाराजपुर में नौ प्रत्याशी नोटा की 1372 संख्या तक नहीं पहुंच सके। कैंट में 740 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया, जो सात प्रत्याशियों से ज्यादा है। घाटमपुर में 1653 नोटा के आगे पांच प्रत्याशी पीछे रहे। कल्याणपुर में चार ऐसे प्रत्याशी रहे जो नोटा को मिले 894 मत के आंकड़े को पार नहीं कर सके। हालांकि गोङ्क्षवद नगर में सिर्फ एक प्रत्याशी नोटा से पीछे रहा। यहां पर 1094 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।