UP की अंडर-19 क्रिकेट महिला टीम घोषित, 26 को मध्य प्रदेश से होगी पहली भिंड़त
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए टीम घोषित कर दी है। सान्वी भाटिया टीम की कप्तान होंगी। टीम में लखनऊ और कानपुर की खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम 26 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। सिद्धी मिश्रा की स्पिन और विदुषी मिश्रा की तेज गेंदबाजी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी।

बाएं से विदुषी मिश्रा और निशा वर्मा। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से भिलाई में 26 अक्टूबर से होने वाली बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी-20 ट्राफी के लिए टीम की घोषणा की गई। 22 सदस्यीय टीम की कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज सान्वी भाटिया को सौंपी गई।
टीम में पांच खिलाड़ियों का चयन नेट खिलाड़ी के रूप में हुआ है। उप्र की अंडर-19 महिला टीम में लखनऊ की छह और शहर की निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और सिद्धी मिश्रा को उनके प्रदर्शन के आधार पर जगह दी गई। चयनित टीम 26 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी।
किदवई नगर के रतन लाल शर्मा स्टेडियम में अभ्यास करने वाली लेफ्ट आर्म स्पिनर सिद्धी मिश्रा गेंद को अंदर और बाहर घूमाती हैं। जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनती है। इस खूबी से ही सिद्धी को बल्लेबाज ठीक से नहीं खेल पाते हैं। वहीं, कोहना स्थित अकादमी में अभ्यास करने वाली विदुषी मिश्रा मीडियम पेसर हैं। जो सटीक लेंथ और यार्कर के साथ शार्ट पिच गेंद लगातार फेंकने में माहिर हैं।
इसी प्रकार निशा वर्मा बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल की गई। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि यूपीसीए ने टीम में कोच की जिम्मेदारी चित्रा सिंह, राघव और शैफाली साहू को दी गई है। वहीं, शिव प्रिया पांडेय, डा. शिवानी लाल व सायमा अली सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में शामिल की गई।
उप्र की अंडर-19 महिला टीम
सान्वी भाटिया (कप्तान), सुप्रिया अरेला, भारती सिंह (आगरा), मनीषा चौधरी (उपकप्तान), कल्पना, वंशिका नाकुड (सहारनपुर), चांदनी शर्मा, प्रियांशी यादव, तान्या सिंह, अरिशा मुस्तफा, शशि बालन, साना खान (लखनऊ), रिया भाटी, जाह्नवी बालियान, पलक सिंह (मेरठ), विदुषी मिश्रा, सिद्धी मिश्रा, निशा वर्मा (कानपुर), खुशी त्यागी, श्रेया टंडन, (गाजियाबाद), शुभ चौधरी (मुरादाबाद), तनिष्का राठौर (हापुड़)।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।