Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जो 2014 में आए थे उन्हें 2024 में भगाना है', कानपुर में आयोज‍ित संविधान बचाओ महारैली में बोले अखिलेश यादव

    By ankit tripathiEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 08:41 PM (IST)

    UP Politics अखि‍लेश ने कहा कि सपा सरकार में बनाए गए एक्सप्रेसवे की जांच करा रहे थे जबकि आगरा एक्सप्रेसवे पर सबसे पहले समाजवादियों ने विमान उतारा। कभी झूला झूलना हो तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चले जाना। भाजपा ने वोट लेने के लिए किसानों को नमक और तेल दिया लेकिन अब बंद कर दिया। चुनाव आने पर फिर से देने लगेंगे।

    Hero Image
    अखि‍लेश ने संविधान बचाओ महारैली को क‍िया संबोधित।

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो 2014 में आए थे उन्हें वोट की ताकत से 2024 में भगाने का काम करना है। बुंदेलखंड को विकास का सपना दिखा प्रधानमंत्री ने डिफेंस कॉरिडोर बनाने की बात कही थी। डिफेंस कॉरिडोर में हवाई जहाज, टैंक व गोला बनाए जाने के लिए कहकर गए थे, लेकिन दस वर्ष बाद भी डिफेंस कॉरिडोर नहीं बना। गोले नहीं तो सुतली बम ही बना देते। वह रविवार को माती मुख्यालय के पास मैदान में आयोजित संविधान बचाओ महारैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में भीड़ देख गदगद अखिलेश ने भाजपा को उखाड़ फेंकने में सहयोग की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखि‍लेश ने कहा कि सपा सरकार में बनाए गए एक्सप्रेसवे की जांच करा रहे थे, जबकि आगरा एक्सप्रेसवे पर सबसे पहले समाजवादियों ने विमान उतारा। कभी झूला झूलना हो तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चले जाना। भाजपा ने वोट लेने के लिए किसानों को नमक और तेल दिया, लेकिन अब बंद कर दिया। चुनाव आने पर फिर से देने लगेंगे। एक्सप्रेसवे पर सांड़ घूम रहे हैं, जिससे प्रतिदिन किसी न किसी की जान जा रही है।

    महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता कराह रही है। उन्होंने भीड़ से पूछा कि बताओ 10 वर्ष में कितने किसानों की आय दो गुणी हुई तो भीड़ की ओर से जवाब न में आया। कहा कि भाजपा सरकार में नए उद्यम खुले नहीं, बल्कि पुराने भी बंद हो गए। उनकी सरकार ने यहां अमूल प्लांट लगवाया था। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान का लाभ दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों आदि को दिलाने के लिए डा. राम मनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर नेताजी मुलायम सिंह ने कड़ा संघर्ष किया और सत्तासीन होने पर लाभ पहुंचाया। अब फिर से अधिकार छीनने पर नजर है।

    यह भी पढ़ें: 'NDA को सपा का PDA ही हराएगा', सामाजिक न्याय यात्रा में बोले अखिलेश; PM के वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने पर भी कसा तंज

    संविधान को सुरक्षित रखने के लिए फिर कड़े संघर्ष और सूझबूझ की जरूरत आ पड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी संघर्ष में शामिल होना चाहते हैं वह लाल टोपी पहनकर मैदान में आ जाएं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा भू-माफिया इसी पार्टी में हैं।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: बुंदेलखंड में अखिलेश यादव, उमा भारती सहित दिग्गजों के प्रभाव को तय करेगा इस बार का चुनाव