Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Awas Yojana: अपने घर का सपना होगा पूरा, इस जिले में 2099 पात्र लाभार्थियों को मिलेगी किस्त!

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 08:41 AM (IST)

    कासगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 2099 आवेदक पात्र पाए गए हैं। सत्यापन के बाद इनकी सूची शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए किस्त जारी की जाएगी। सबसे अधिक पात्र कासगंज नगर पालिका और सबसे कम भरगैन नगर पंचायत में मिले हैं।

    Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सहयोगी, जागरण.कासगंज। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के आवेदकों के सत्यापन के बाद सूची तैयार की गई है। जिसमें 2099 आवेदक पात्र पाए गए हैं। जिनकी सूची शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए किस्त जारी की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    पीएम आवास योजना में सत्यापन के बाद सूची तैयार, लाभार्थियों को दी जाएगी किस्त


    पिछले वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत नगर विकास विभाग एवं जिला नगरीय विकास विभाग अभिकरण (डूडा) के द्वारा आवदेन मांगे गए थे। जिले की तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों से 9360 आवेदकों ने योजना के अंतर्गत पीएम आवास की चाहत को लेकर आवेदन किए। जिनका सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद मात्र 2099 के आवेदन ही पात्र पाए गए। जिसमें सबसे अधिक पात्रों की संख्या कासगंज नगर पालिका में पाई गई। शहर में 461 आवेदक योजना के लिए पात्र मिले। जबकि सबसे कम पात्र भरगैन नगर पंचायत में मिले। जहां केवल 10 लोग ही योजना के लिए पात्र पाए गए हैं।


    कहां कितने पाए गए पात्र

     

    • निकाय - पात्र
    • नगर पालिका कासगंज - 461
    • नगर पालिका गंजडुंडवारा - 312
    • नगर पंचायत सहावर - 398
    • नगर पालिका सोरों - 274
    • नगर पंचायत बिलराम - 226
    • नगर पंचायत अमांपुर - 140
    • नगर पंचायत मोहनपुर - 107
    • नगर पंचायत सिढ़पुरा - 98
    • नगर पंचायत पटियाली - 73
    • नगर पंचायत भरगैन - 10


    योजना के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति होने के बाद लाभार्थियों के खातों में किस्त भेजी जाएगी। जिससे लाभार्थी अपने आवासों को बनवा सकें। - सुभाष वीर सिंह राजपूत, परियोजना अधिकारी, डूडा