Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज डिपो में बढ़ेगा बसों का बेड़ा... पांच नई बसें मिलने की उम्मीद के बाद यात्रियों के लिए सफर होगा आसान

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:13 PM (IST)

    कासगंज डिपो को जल्द ही पांच नई बसें मिलने की उम्मीद है जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वर्तमान में डिपो में 112 बसें हैं और पांच नई बसों के आने के बाद यह संख्या 117 हो जाएगी। इन बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने की योजना है जिससे उन क्षेत्रों के यात्रियों को भी रोडवेज की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें बसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

    Hero Image
    कासगंज डिपो की फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।

    जागरण टीम, कासगंज। Kasganj News: रोडवेज की पांच और नई बसें शीघ्र ही डिपो को मिलनी की उम्मीद है। इससे डिपो का बेड़ा बढ़ जाएगा। बसों की संख्या बढ़ने का लाभ यात्रियों को होगा। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार नहीं करना होगा। इन बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिपो पर वर्तमान में 112 बसें हैं। पांच नई बसों के और मिल जाने से 117 बसें डिपो पर हो जाएंगी। बसों की संख्या अधिक होने का लाभ गंतव्य के लिए जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। अधिक बसों के संचालन होने बसों का इंतजार नहीं करना होगा और आसानी से कम समय में ही बसें उपलब्ध हो जाएंगी।

    इन रूटों पर चलती हैं रोडवेज की बसें

    डिपो से आगरा, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, दिल्ली सहित अन्य मार्गों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इन मार्गों पर पर पर्याप्त बसें संचालित हो रही हैं। आने वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिससे इन क्षेत्रों का भी रोडवेज से जुड़ाव बढ़ सकें और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को राेडवेज की सुविधाएं मिल सकें।

    117 बसें हो जाएंगी

    एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि डिपो को पांच नई बसें ही जल्द मिल सकती हैं। जिसके बाद डिपो पर 117 बसें हो जाएंगी। बसों के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना होगा। इन बसों के आने बाद मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। बसों के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner