Kasganj Flood Alert: गंगा में उफान जारी... खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची
गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है जिससे कासगंज के तटवर्ती ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कछला में गेज 162.57 मीटर मापा गया है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग चिंतित हैं। सिंचाई विभाग स्थिति पर निगरानी रख रहा है क्योंकि पहाड़ों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है।

जागरण संवाददाता, कासगंज। बैराजों से गंगा में छोड़े जा रहे पानी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। एक बार फिर से गंगा ने उफान भरा है। खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कछला पर गेज 162.57 मीटर नापा गया है। तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पहले ही गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर गंगा आबादी की ओर बढ़ने लगेगी। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को परेशानी होगी।
मंगलवार को कछला पर मापा गया 162.57 मीटर गेज
बैराजों से छोड़े जा रहे पानी का गंगा में प्रवाह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को गंगा में अचानक उफान भर दिया। जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। सोमवार को कछला पर गेज 162.45 था। जो बढ़कर 162.57 मीटर हो गया है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर चल रही है।
तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण परेशान
गंगा में हुई अचानक जलवृद्धि को लेकर तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में परेशानी के भाव उभर आए हैं। एक तो पहले ही बाढ़ का पानी गांव में भरा हुआ है। उसके बाद गंगा में पानी का प्रवाह बढ़ने से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। यदि इसी तरह पहाड़ों से छोड़े जाने की मात्रा बढ़ती रही तो गंगा फिर से रौद्र रूप धारण कर लेगी। आबादी तक पानी और अधिक पहुंच जाएगा। तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की जीवनचर्या में और अधिक परेशानी का संकट खड़ा हो जाएगा।
तटवर्ती ग्रामीणें की दुश्वारियां बढ़ी, पानी का प्रवाह भी हुआ तेज
गांव नगला जयकिशन, राजेपुर कुर्रा, नगला नरपत, नगला दुर्जन, नगला हंसी, बरौना, कादरगंज खाम, कादरगंज पुख्ता सहित नरदौली तक के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को चिंता सताने लगी है। पिछले करीब एक महीनें से गंगा की बाढ़ का पानी आबादी से निकलने का ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में गंगा फिर से उफान भर रही है। जो ग्रामीणों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
गंगा में छोड़ा गया पानी
हरिद्वार 1,68,165क्यूसेक
बिजनौर 1,64,081 क्यूसेक
नरौरा 1,61,454 क्यूसेक
कछला पर गेज 162.57 मीटर
जिले में हुई वर्षा 26 मिली मीटर
पहाड़ों से पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा में इसका प्रवाह देखने को मिल रहा है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए परेशानी होगी। सिंचाई विभाग निगरानी बनाए है। चौकियां सतर्क हैं। - पंकज कश्यप, एई सिंचाई विभाग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।