भंडारा खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 100 लोग बीमार, कासगंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज करने पहुंचीं
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव कायमपुर में भंडारे के बाद फूड पॉइजनिंग की घटना हुई जिसमें लगभग 100 लोग बीमार हो गए। भंडारे में बचे भोजन का वितरण किया गया था जिसके सेवन से लोगों की हालत बिगड़ी। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में उपचार कर रही है।

जागरण टीम, कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव कायमपुर में भागवत कथा के समापन पर रविवार की रात भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी मात्रा में भोजन बच गया। सोमवार के ग्रामीणों में इसका वितरण किया गया। इसके सेवन के बाद करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। लोगों का उपचार किया जा रहा है।
रविवार को भंडारे में बचे हुए भोजन काे गांव में किया वितरण
गांव कायमपुर स्थित हनुमान मंदिर पर दो सितंबर काे ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से भागवत कथा सप्ताह का आयोजन कराया। कई दिनों तक आयोजन जारी रहा। गांव में बुजुर्ग रमेश सोलंकी की मृत्यु हो गई। जिससे भागवत कथा सप्ताह बीच में ही रोक दी। आपसी सहयोग से जो भी धनराशि एकत्रित हुई इससे रविवार को गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक भंडारा चला। आसपास के गांव के करीब दो हजार लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भोजन काफी बच गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची, गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पूड़ी, सब्जी घर-घर वितरित कर दी। लोगों ने इसका सेवन किया। दोपहर बाद से इनकी हालत बिगड़ने लगे। बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गाे के पेट में दर्द उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। एक के बाद एक परिवार में लोग पीड़ित हो गए।
ग्राम प्रधान प्रीती और उनके पति संजीव सोलकी को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र पर खबर की। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उपचार किया। लोगों की हालत में सुधार नहीं हुआ, तबीयत बिगड़ती ही चली गई।
कुछ लोगों को अमांपुर, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भी उपचार के लिए भेजा गया।
सीएमओ टीम लेकर गांव पहुंचे
मंगलवार को सुबह ही सीएमओ डॉक्टर राजीव अग्रवाल टीम लेकर गांव में पहुंचे हैं। यहां भी उपचार किया जा रहा है। सीएमओ का कहना है कि ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए है। खतरे की बात नहीं है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। गांव में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा।
इनका जारी है उपचार
राम निवास 55, शिखा 17, स्वाति 16, अंकुर 17, धर्मवीर 45, पूजा 20, सुमित्रा देवी 50, मुस्कान 21, नंदनी 14, उमेश 47, प्रेमलता 47, जानवी 6, सुखवीर 40, ममता 45, रागिनी 18, सौरभ 27, सपना 20, शिल्पी 22, सुनील 40, साधना 22, सोदान 20, चंदोदेवी 55, निधि 12, अरुण 17, राखी 12, मोरकली 45, ज्योति 13 धनश्याम सिंह सोलंकी 50, सौरभ सिंह सोलंकी 40,
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।