Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस गंगा घाट को मिली नई पहचान, 2.41 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आरती स्थल

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 09:37 AM (IST)

    कौशांबी में कड़ाधाम के कुबरी घाट पर लगभग 2.41 करोड़ रुपये की लागत से आरती स्थल तैयार किया गया है। यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व् ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। कड़ाधाम के कुबरी घाट को नई पहचान देते हुए आरती स्थल का विकास कार्य लगभग पूर्ण करा दिया गया है। लगभग 2.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 51 शक्तिपीठों में से एक मां शीतला धाम मंदिर श्रद्धालुओं की प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह विकास कार्य उसी श्रद्धा और सुविधा को समर्पित है।

    कौशांबी धार्मिक पर्यटन मानचित्र का जगमगाता सितारा है। भगवान बुद्ध की भूमि, हिंदू आस्था का भी बड़ा केंद्र है। कुबरी घाट धार्मिक महत्व से जुड़ा स्थल है। आगंतुकों को धार्मिक क्रियाकलापों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए आरती स्थल के विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है।

    सैंकड़ों वर्षों से शीतला धाम कड़ापीठ, शक्ति उपासकों का केंद्र रहा है। स्कंद पुराण के अनुसार, देवी सती के शरीर के टुकड़े जहां भी गिरे, वहीं एक शक्तिपीठ स्थापित हुआ। वर्ष 2025 की पहली छमाही में करीब 14.76 लाख से अधिक पर्यटक जनपद आए, जिनमें बड़ी संख्या में मां शीतला के दर्शन करने वालों की थी।

    राज्य सरकार का प्रयास है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसी क्रम में कुबरी घाट पर आरती स्थल विकसित कर श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। आगे भी इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ट्रिगर दबा और चल गई गोली... यूपी में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने की जिद ने ले ली सुरक्षा गार्ड की जान