कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार मामा-भांजा की मौत, बुझ गया एकलौता चिराग
कौशांबी में मंझनपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मृतक सूर्यकांत दिल्ली में नौकरी करता था और उसकी सगाई होने वाली थी। भांजा विकास घर का एकलौता बेटा था। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कौशांबी के समदा में डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद गमगीन स्वजन। जागरण
कौशांबी। जिले के मंझनपुर मुख्यालय में गुुरवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियं9ित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार मामा और भांजा की मौत हो गई। मामा की सगाई होने वाली थी, वहीं भांजा घर का एकलौता चिराग था। परिवार में गम का माहौल है।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
मंझनपुर मुख्यालय स्थित बबुरा के पास दुर्घटना हुई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद गिर गई। इस पर सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट लग गई। आसपास के जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मंझनपुर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

भांजा महेवा घाट के अलवारा गांव निवासी था
मंझनपुर के कादिराबाद के निवासी 25 वर्षीय सूर्यकांत सेन और महेवा घाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी उसका 27 वर्षीय भतीजा विकास किसी काम से गुरुवार को मंझनपुर बाजार आये थे। रात में कादिराबाद वापस जाते समय समदा के पहले बबुरा के पास डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस दोनों को मेडिकल कालेज भेजा, जहां इलाज दौरान मौत हो गई।

दिल्ली में करता था प्राइवेट कंपनी में नौकरी
मृतक सूर्यकांत सेन दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। वह दीपावली पर गांव आया था। गुरुवार को सगाई थी। विकास घर का एकलौता पुत्र था। मामा की सगाई में शामिल होने के लिए विकास भी पहुंचा था सगाई कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से मंझनपुर गए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।