पडरौना में भीषण बाइक टक्कर, एक की जान गई, तीन घायल
भैरोगंज में एक सड़क दुर्घटना में एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह घटना पडरौना कोतवाली के पचफेड़ा गांव के पास हुई, जब दो बाइकें आपस में टकरा गईं। मृतक मनोज राजभर अपने साथियों के साथ काम से लौट रहा था। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1760569154083.webp)
Padrauna Accident: पडरौना के भैरोगंज में बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत; तीन घायल
संवाद सूत्र, भैरोगंज। काम कर अपने दो साथियों संग बाइक से घर लौट रहे राजगीर मिस्त्री की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। पडरौना कोतवाली के पचफेड़ा गांव के समीप बुधवार की देर शाम सात बजे हुई मार्ग दुर्घटना में राजगीर मिस्त्री की मृत्यु हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
पडरौना कोतवाली के जरार निवासी 40 वर्षीय राजगीर मिस्त्री मनोज राजभर गांव के ही अपने साथियों छोटेलाल राजभर, राकेश राजभर के साथ बाइक से पडरौना से काम करके शाम को घर वापस लौट रहे थे। पडरौना-जटहा मार्ग पर पचफेडा गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मनोज की मृत्यु हो गई। छोटेलाल, राकेश को भी चोट आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार विशुनपुरा थाना के लोहार पट्टी निवासी दीपक कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना हर्षवर्धन सिंह ने बताया की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायलों को मेडिकल कालेज रविंद्र नगर धूस में भर्ती कराया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।