Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kushinagar Accident: फोरलेन पर अनियंत्रित डंपर ने पांच वाहनों में मारी टक्कर, दो की मौत; आठ लोग गंभीर

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 03:21 PM (IST)

    कुशीनगर में फोरलेन पर एक अनियंत्रित डंपर ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घट ...और पढ़ें

    Hero Image

    हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरण

    जागरण संवाददाता, कसया। कसया के पकवाइनार चौराहा स्थित फोरलेन पर अनियंत्रित डंफर ने दो लोगों की जान ले ली तो सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में डंफर सहित पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। वाहनों की भिड़ंत से धूल का इतना गुब्बार उठा कि कुछ देर के लिए किसी दुर्घटना खबर ही नहीं लगी। धूल छटने के बाद खून से लथपथ घायलों और मृतक को देख लोगों का दिल दहल उठा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनन-फानन सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने दो की मृत्यु की पुष्टि की है तो आठ गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस वाहनों को हटवाकर फोरलेन पर आवागमन बहाल कराने में जुटी है। बुधवार को दिन के 12 बजे एक खाली डंफर कुशीनगर से हेतिमपुर को तरफ जा रहा था।

    पकवाइनार चौराहा पर आगे चल रहे एक साइकिल सवार को रौंदने के बाद डंफर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत ललेन में घुसा तो सामने से आ रहे ई-रिक्शा, एक बाइक, ट्रक एंव ट्रैक्टर ट्राली में भीषण भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा पर सवार कसया के भैंसहा निवासी 42 वर्षीया शिवकुमारी देवी, 16 वर्षीया लक्ष्मी पटेल, 17 वर्षीया काजल, बाईक सवार देवरिया जिले के महुआडीह थाने के सहोदर पट्टी निवासी 23 वर्षीय चंदन राजभर, 21 वर्षीय केशव कुमार एंव कसया के शामपुर हतवा ट्रैक्टर चालक अजय सिंह सहित सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

    WhatsApp Image 2025-12-03 at 3.12.38 PM

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 24 लाख की लागत से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, संपन्न हुआ भूमि पूजन

    घायलों में तीन का नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका है। दुर्घटना में दो की मरने की पुष्टि हुई है। नाम और पता जुटाने में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। आठ लोग घायल हुए है।