Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर: मतदाता सूची में लापरवाही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 03:04 PM (IST)

    कुशीनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है और उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। डीपीओ ने समीक्षा के दौरान पाया कि इन कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के डिजिटलीकरण का कार्य शुरू ही नहीं किया था। लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, ऐसी चेतावनी दी गई है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही को लेकर लगातार कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। दो दिन पूर्व 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के बाद फिर से लापरवाही सामने आने पर दस का मानदेय बाधित करते हुए सेवा समाप्ति को लेकर नोटिस भी जारी किया गया। शुक्रवार की देर शाम समीक्षा के बाद डीपीओ ने यह कार्रवाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि, स्पष्ट निर्देश के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरत रही हैं। रामकोला की सुनीता देवी, खोटही की सुमन देवी, मैनपुर दीनापट्टी की रागिनी देवी, गोपालगढ़ की रीता देवी, चकदहिया की रीना देवी, रम्हवलिया की आशा देवी, खरदेवा की मनोरमा देवी, भरवलिया की आभा देवी, सिधावे की चंपा देवी व पुरैनी केंद्र की आंगनबाडी़ कार्यकर्ता मंजू देवी ने अपने-अपने बूथ के मतदाताओं के डिजिटलीकरण का कार्य प्रारंभ ही नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले, 'बिहार के सेवा सुशासन की तर्ज पर यूपी में भी बनेगी सरकार'

    डीपीओ अरुण कुमार दूबे ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए मानदेय बाधित करने का आदेश दिया। तीन दिन में इसका स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी किया। चेताया कि, इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्श नहीं जाएगा।