दादी के साथ रिश्तेदारी में गए पांच साल के बच्चे का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी में एक दादी के साथ रिश्तेदारी में आए पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। फूलबेहड़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में पता चला कि पारिवारिक दुश्मनी के चलते बच्चे का अपहरण किया गया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। दादी के साथ रिश्तेदारी में आए एक पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण होने का मामला सामने आया है। फूलबेहड़ पुलिस ने 24 घंटे में ही अपहृत बच्चे को सकुशल बरादम कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
सीतापुर जिले के गांव भुड़कुडा निवासी सुखरानी अपने पांच वर्षीय पोते पवन पुत्र अजय के साथ शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सरवा गांव में अपनी अपनी बेटी के घर जा रही थी। सरवा सेंटर के पास से पोते पवन का कार सवार बदमाशो ने अपहरण कर फरार हो गए।
दादी सुखरानी बेटी के घर पहुंची और रिश्तेदारों संग फूलबेहड़ थाने पर जाकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर सरवा सेंटर के पास से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकशुल बरामद कर लिया है।
पकड़े गए आरोपितों में सदर कोतवाली सीतापुर के भूड़कुड़ा गांव निवासी रामनाथ, हरिमगन, सहजराम, विकेंद्र और फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी अनिल उर्फ़ छोटे हाल पता निकट चन्द्रिका देवी मंदिर चंद्रकुंडा महानगर लखनऊ को गिरफ्तार किया है।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपित की पत्नी किसी के साथ भाग गई थी। इसका आरोप बच्चे की मां पर लगा था। इसी दुश्मनी में बच्चे का अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर पांचो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।