Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में भतीजे ने सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम, पिता के सामने चाचा को मारी गोली; मौत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 03:16 PM (IST)

    Lakhimpur News उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में दो सगे भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार की सुबह चाभी मांगने पर फिर विवाद हुआ तो भतीजे ने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। गोली लगने के बाद गम्भीर रूप से घायल को मोहम्मदी सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    Hero Image
    लखीमपुर में भतीजे ने सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम, पिता के सामने चाचा को मारी गोली; मौत

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर: पसगवां के ग्राम चोरहा खुर्रमनगर में दो सगे भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार की सुबह चाभी मांगने पर फिर विवाद हुआ तो भतीजे ने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। गोली लगने के बाद गम्भीर रूप से घायल को मोहम्मदी सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो सगे भाइयों सुभाष वर्मा और अरविंद वर्मा एक मकान में ही रहते हैं। केवल दरवाजे अलग अलग हैं। दोनों के मध्य जमीन को लेकर मनमुटाव इसलिए चल रहा था क्योंकि माता राजेश्वरी सुभाष के साथ रहती थी और उनका जमीनी हिस्सा भी सुभाष के पास था।

    कमरे की चाबी मांगने पर चाचा पर किया फायर

    मंगलवार की सुबह 9 बजे अरविन्द के बेटे नितिन ने खाद डालने के लिए कमरे की चाबी अपने चाचा सुभाष से मांगी जिसे न देने पर नितिन ने तैश में आकर दरवाजे पर ही तमंचे से फायर कर दिया। गोली 55 वर्षीय सुभाष के सीधे सीने में घुस गई। उसने उसी समय दूसरा फायर भी किया जिससे वह जमीन पर गिर गये।

    फायरिंग के समय आरोपी के पिता अरविन्द भी दरवाजे पर खड़े थे। लेकिन गम्भीर घायल अवस्था में आनन-फानन में उसे मोहम्मदी सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से भाई अरविन्द भी मोहम्मदी साथ में गये।

    दिमाग से सनकी है आरोपी

    आरोपी नितिन दिमाग से बहुत सनकी बताया जाता है। उसकी बहन सब्या उसे पागल सा बताती हैं। उसने यह भी बताया कि दो बार इससे पहले भी वह विवादों में जेल जा चुका है। नितिन ने दो शादियां की हैं। पहली शादी का मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमें में सुभाष उसकी पत्नी की मदद करता था। इसे लेकर भी नितिन खुन्नस खाए था।

    तमंचे को पुलिस ने घटनास्थल पर बरामद किया है। फर्श पर खून भी पड़ा था। सीओ अरविन्द कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    माता राजेश्वरी सुभाष के साथ ही रहतीं थीं। वह रोते रोते बेसुध होकर चारपाई पर लेट गई। पत्नी विनोदनी देवी के रोते-रोते आंसू थम गये। मृतक के दो बेटे हैं हैं विपिन और अभिषेक। वे दोनों बाहर पढ़ रहे हैं। उन्हें सूचना दी गई है।