Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दुधवा टाइगर रिजर्व में स्मार्ट टीवी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी, मनचाहा कार्यक्रम देख सकेंगे पर्यटक

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 10:29 AM (IST)

    दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आवासों को स्मार्ट टीवी से लैस किया गया है ताकि पर्यटक अपनी पसंद के कार्यक्रम देख सकें। मार्गों की मरम्मत की जा रही है और थारू हटों को रंगा जा रहा है। हालांकि, गेस्टहाउस अभी भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 1 नवंबर से दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।

    Hero Image

    हरीश श्रीवास्तव, लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र शुरु होने वाला है। सैलानियों को पार्क में घुमाने व उनके रहने खाने की व्यस्था तेजी से पूर्ण की जा रही है। इस बार पार्क घूमने आने वाले जो पर्यटक दुधवा में रुकेंगे वे अपने कमरों में मनचाहा टीवी प्रोग्राम देख सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके लिए सभी आवास स्मार्ट टीवी से लैस कर दिए गए हैं। हालांकि स्मार्ट टीवी बीते साल ही लग गया था पर वह ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस साल उसमें भी सुधार किया जा रहा है। पार्क के अंदर मार्गों की मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा कर लिया गया है।

    साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए बने थारु हट की रंगाई पुताई कराई जा रही है। लेकिन इसके साथ ही दुधवा में बने रेस्टहाउस इस साल भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। इससे घने जंगल के बीच रहने का अनुभव पर्यटक नहीं ले सकेंगे।

    दुधवा टाइगर रिजर्व इस साल पहली नवंबर को सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क के खुलने के बाद सैलानी उसके अंदर जंगल सफारी कर सकेंगे और जंगल में स्वच्छंद विचरण कर रहे वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। जंगल के अंदर सैलानी दुधवा स्थित पर्यटन परिसर से सठियाना, किशनपुर व सलूकापुर क्षेत्र में भ्रमण कर सकेंगे।

    अधिकांश मार्गों की मरम्मत पूरी

    बारिश के समय क्षतिग्रस्त हुए कच्चे मार्गो की मरम्मत हर साल करानी पड़ती है। पार्क प्रशासन अधिकांश मार्गो की मरम्मत करा चुका है। सठियाना क्षेत्र में नदी पर बने पुल को भी अस्थाई तौर पर सही करा दिया गया है पर अभी उसकी मरम्मत का काम चल रहा है।

    इसी तरह एसडी सिंह मार्ग व सलूकापुर बेस कैंप तक जाने वाले मार्ग व बांके ताल को जाने वाले मार्ग की मरम्मत को भी लगभग पूरा कर लिया गया है। कच्चे मार्ग के किनारे खड़ी घास को भी काट छांट कर सही कराया जा रहा है जिससे पर्यटकों के वाहन वहां से आसानी से गुजर सके।

    थारु हट की रंगाई पुताई जारी

    पर्यटकों के रुकने के लिए बनाए गए थारु हटों को साफ सुथरा कर उन्हे चमकाया जा रहा है। उनकी रंगाई पुताई कराई जा रही है। जिससे पर्यटकों को दुधवा पर्यटन परिसर में रुकने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके और सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

    स्मार्ट टीवी से लैस हुए आवास

    दुधवा घूमने आने वाले सैलानी इस साल जंगल में भी अपना मनचाहा टीवी कार्यक्रम देख सकेंगे। दुधवा के सभी कमरों में स्मार्ट टीवी लगा दिया गया है। स्मार्ट टीवी में पर्यटक अपने मोबाइल में देखने वाले कार्यक्रम को सीधे स्मार्ट टीवी में देख सकेंगे।

    पर्यटकों के लिए नहीं होंगी रेस्ट हाउस की बुकिंग

    दुधवा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच बने अधिकांश रेस्टहाउस इस साल भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। पार्क प्रशासन ने इनकी बुकिंग पर रोक लगा रखी है। दुधवा जंगल के अंदर सठियाना, साउथ सोनारीपुर, किशनपुर, सलूकापुर, बनकटी, मशानखंभ व मैलानी में रेस्टहाउस बने हैं। इनमे से केवल बनकटी ही सैलानियों के लिए उपलब्ध हैं शेष की बुकिंग प्रतिबंधित हैं।

    पार्क के उपनिदेशक जगदीश आर ने बताया कि दुधवा पार्क को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। अधिकांश मार्गो की मरम्मत पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही आवास को भी साफ सुथरा कराया जा रहा है और उनकी रंगाई पोताई चल रही है। कोशिश है कि सैलानियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।