योगी सरकार ने IAS अजय कुमार शुक्ला को सौंपी नई जिम्मेदारी, आईएएस रमाकांत पांडेय 30 नवंबर को हो रहे रिटायर
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को जल निगम (शहरी) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह फैसला रमाकांत पांडेय के सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया। इसके साथ ही राम केवल और बाल कृष्ण त्रिपाठी भी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने नगर विकास विभाग के सचिव वर्ष 2001 बैच के आइएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को जल निगम (शहरी) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस पद को संभाल रहे आइएएस अधिकारी रमाकांत पांडेय 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इसके अलावा वर्ष 2009 बैच के आइएएस अधिकारी राजस्व विभाग के सचिव राम केवल व वर्ष 2008 बैच के आइएएस अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी भी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बाल कृष्ण इस समय सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।