Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गोमती की सफाई को लेकर ढोंग कर रहे मुख्यमंत्री...', अखिलेश यादव ने CM योगी पर बोला हमला

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 05:52 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गोमती नदी के पुनर्जीवन मिशन को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने गोमती नदी पर सुंदर रिवर फ्रंट बनाया था, जिसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया। अखिलेश ने भाजपा पर नफरत फैलाने और प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार में इलाज मुफ्त होगा।

    Hero Image

    गोमती की सफाई को लेकर ढोंग कर रहे मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोमती नदी के पुनर्जीवन मिशन की घोषणा को लेकर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार में हमने गोमती नदी पर सबसे सुंदर रिवर फ्रंट बनाया। नदी की सफाई की व्यवस्था की गई, लेकिन भाजपा सरकार ने सब खराब कर दिया है। अब इस सरकार की चला-चली की बेला है तो मुख्यमंत्री जी गोमती नदी की सफाई को लेकर ढोंग कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश को तबाह करने पर तुले हैं। प्रदेश में गोमती नदी समेत अन्य नदियों की दुर्दशा के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। इस सरकार ने नदियों की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कुछ बर्बाद है।

    भाजपा सरकार तमाम फर्जी एनकाउंटर कर रही है, लेकिन कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। सुधार, एनकाउंटर करने से नहीं, फील्ड में अच्छे अधिकारियों की तैनाती से होता है। जब सरकार जातीय आधार पर अपने सजातीय लोगों की ही तैनाती करेगी तो कानून व्यवस्था में कैसे सुधार होगा? अपराधियों से प्रशासन की सांठ-गांठ है। भाजपा सरकार में जातीय उत्पीड़न और भेदभाव चरम पर है। अस्पतालों में इलाज और दवाएं नहीं मिल रही हैं। सपा सरकार में इलाज मुफ्त होगा। दिव्यांगों को उनकी सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दी जाएगी।

    देवाशरीफ पर सपा प्रमुख की ओर से पेश होगी चादर

    बाराबंकी में सूफी संत हाजी वारिश अली शाह के देवाशरीफ में चल रहे उर्स में सपा प्रमुख की ओर से भी चादर पेश की जाएगी। मंगलवार को सपा प्रमुख से चादर लेकर विधायक अताउर्रहमान सहित अन्य पार्टी नेता बाराबंकी के लिए रवाना हुए।