Bihar Politics: सिवान से जुमई तक... 17 सीटों पर अखिलेश की नजर, बिहार चुनाव में SP की एंट्री
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वे 5 नवंबर तक 17 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। उनकी पहली जनसभा पूर्णिया जिले के धमदहा में होगी। इसके बाद मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, महराजगंज, कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर में जनसभाएं होंगी।
-1761756266432-1761922149495.webp)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार से बिहार के विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे। पांच नवंबर तक सपा प्रमुख महागठबंधन के प्रत्याशियों की समर्थन में 17 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगे।
शनिवार को उनकी पहली जनसभा पूर्णिया जिले के धमदहा विधान सभा क्षेत्र में होगी। इसके बाद मधुबनी जिले के बबूराही विधानसभा क्षेत्र और तीसरी जनसभा दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी।
दो नवंबर को समस्तीपुर जिला के सराय रंजन विधानसभा क्षेत्र, सीतामढ़ी जिले के सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र और सारण जिले के छपरा विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। तीन नवंबर को पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र, सिवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र व महराजगंज विधानसभा क्षेत्र और कैमूर जिला के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
चार नवंबर को रोहताश जिला के दिनारा विधानसभा क्षेत्र, औरंगाबाद जिला के ओबरा विधानसभा क्षेत्र व गया जिला के बोधगया विधानसभा क्षेत्र और पांच नवंबर को नवादा जिला के नवादा विधानसभा क्षेत्र, जमुई जिला के जमुई विधानसभा क्षेत्र, बांका जिला के बेलहार विधानसभा क्षेत्र व भागलपुर जिला के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रमुख की जनसभा होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।