Bihar Election 2025: यूपी में रह रहे बिहार के मतदाताओं को चुनाव के दिन मिलेगा अवकाश, प्रशासन ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश में रहने वाले बिहार के मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार चुनाव 2025 में मतदान करने के लिए उन्हें छुट्टी मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह फैसला लिया है। इससे लाखों मतदाताओं को बिहार जाकर वोट डालने में आसानी होगी।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में रह रहे बिहार के मतदाताओं को मतदान के लिए 6 व 11 नवंबर को अवकाश मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिया।
इस आदेश में कहा गया है कि बिहार राज्य के ऐसे मतदाता जिनमें दैनिक श्रमिक भी शामिल हैं, जो आजीविका के लिए प्रदेश में कार्यरत हैं उन्हें मतदान के दिन अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह अवकाश उन संस्थानों, कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में भी मान्य होगा, जहां कर्मचारी बिहार के मतदाता हैं।
प्रदेश सरकार ने संबंधित जिलाधिकारियों और विभाग प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि मतदान दिवस पर पात्र कर्मियों को वोट डालने के लिए सवैतनिक अवकाश का लाभ जरूर मिले।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में अशोक लेलैंड के पास बनेगा फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स, 150 सूक्ष्म व लघु इकाईयां होंगी स्थापित
यह आदेश सभी प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों के साथ ही सीमावर्ती जिलों सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के जिलाधिकारियों को भेज दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।