सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा– दीपोत्सव से अयोध्या की महिमा पूरे विश्व में प्रसारित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और प्रभु श्रीराम से उनके सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देती है, जो भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाई जाती है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार अयोध्या में 'दीपोत्सव' के माध्यम से इस प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित कर रही है, ताकि अयोध्या की महिमा से विश्व समुदाय को परिचित कराया जा सके।
-1760860919180.webp)
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शान्ति, एकता व सद्भाव का सन्देश देते हैं एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।