Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 03:24 PM (IST)

    UP State Transformation Commission: 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह बीती 30 जून को सेवानिवृत हुए थे और उनके सेवा विस्तार के भी काफी कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल मनोज कुमार सिंह का यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

    Hero Image

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह काे यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया गया है। राज्य योजना आयोग को बीती दस अक्टूबर को उत्तर प्रदेश ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के रूप में गठित किया गया। पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के सीईओ नामित करने का आदेश शनिवार को शासन से जारी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन को उत्तर प्रदेश राज्य नीति आयोग के रूप में भी जाना जाएगा। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह बीती 30 जून को सेवानिवृत हुए थे और उनके सेवा विस्तार के भी काफी कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल मनोज कुमार सिंह का यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
    मनोज कुमार सिंह के औद्योगिक उत्पादन आयुक्त के कार्यकाल में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जैसे आयोजन हुए। जिनका उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की दिशा में ले जाने में अहम योगदान है। राज्य की नौकरशाही में मनोज कुमार सिंह काफी चर्चित चेहरा हैं।
    यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी है। अभी इसमें सलाहकार का पद खाली है और कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को सलाहकार बनाया जा सकता है। केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ को काफी भरोसा है। प्रशांत कुमार की पत्नी सेवानिवृत आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा रेरा में सदस्य हैं।