Dev Deepawali: काशी में जगमगाएंगे घाट, देव दीपावली को लेकर क्या है तैयारी?
काशी में देव दीपावली के अवसर पर घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। नमो, दशाश्वमेध, शीतला और अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती होगी। चेत सिंह घाट पर लेजर शो होगा, जो काशी की संस्कृति को दर्शाएगा। ललिता घाट पर ग्रीन आतिशबाजी होगी और दशाश्वमेध घाट पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की झलक दिखाई जाएगी। घाटों की सजावट नारी सशक्तिकरण पर आधारित है।
-1762082169702-1762266865122.webp)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। काशी में बुधवार को देव दीपावली के अवसर पर सभी घाटों पर दीयों का संगम देखने को मिलेगा। नमो, दशाश्वमेध, शीतला और अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही चेत सिंह घाट पर दर्शकों के लिए तीन चरणों में प्रोजेक्शन एवं लेजर शो प्रस्तुत किए जाएंगे।
पहला शो शाम 6.15 से 6.45 बजे, दूसरा 7.15 से 7.45 बजे और तीसरा शो 8.15 से 8.45 बजे तक चलेगा। यह शो काशी की पौराणिकता, अध्यात्म और संस्कृति को प्रकाश, ध्वनि और थ्री डी प्रभावों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित करेगा।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सभी घाटों पर दीप प्रज्जवलन के साथ शाम 5.15 से 5.50 बजे तक होगा। इसके बाद ललिता घाट के सामने शाम आठ से 8.15 बजे तक होने वाली ग्रीन आतिशबाजी पर्यटकों के लिए इस वर्ष का प्रमुख आकर्षण होगी।
गंगा तट पर हरियाली, स्वच्छता और ‘हरित काशी’ का संदेश देते रंगों की बरसात इस कार्यक्रम को खास बनाएगी। उन्होंने कहा कि देव दीपावली काशी की आत्मा और आस्था का उत्सव है। इसके अलावा दशाश्वमेध और राजघाट पर आपरेशन सिंदूर’ की विशेष झलक दिखाई जाएगी। नारी सशक्तिकरण की थीम पर घाटों की सजावट की गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।