Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को सजा देगी...', अब ये क्या बोल गए केशव प्रसाद मौर्य

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 09:38 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की 'डकैती' वाली टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि वह मतदाता सूचियों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में वोट चोरी के आरोप विफल रहे हैं और जनता ने 2014 के बाद से भ्रष्ट लोगों को जवाबदेह ठहराना शुरू कर दिया है। मौर्य ने यादव पर अपराधियों से गठजोड़ करने और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव का वही हश्र होगा जो बिहार में हुआ।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बिहार चुनाव के लेकर की गई ‘डकैती’ वाली टिप्पणी की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी आलोचना की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव़ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में हस्तक्षेप कर रहे हैं और वर्ष 2027 में उन्हें इसकी सजा मिलेगी, जो उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में दर्ज होगी। यह सब उन्हें शोभा नहीं देता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रमुख ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा था कि यह ''''चोरी'''' नहीं बल्कि ''''डकैती'''' है। इस पर सोमवार को उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में वोट चोरी के झूठे आरोप पूरी तरह से विफल रहे हैं।

    जनता देखती और समझती है कि किसने देश और राज्यों की ईमानदारी से सेवा की है, किसने देश को लूटा है। वर्ष 2014 के बाद से, देश और राज्यों ने ऐसे लोगों को जवाबदेह ठहराना शुरू कर दिया है। बिहार के हालिया नतीजे इसे दर्शाते हैं। वोट चोरी कोई मुद्दा नहीं है। वे एक फर्जी मुद्दा उठा रहे हैं।

    अखिलेश यादव अपराधियों और माफियाओं से गठजोड़ करते हैं और एक फर्जी पीडीए चलाते हैं, लेकिन अंततः अपने परिवार को ही बढ़ावा देते हैं। बिहार के लोगों ने जातिवाद और भाई-भतीजावाद का अंत शुरू किया है और अखिलेश यादव का भी उत्तर प्रदेश में यही हश्र होगा।

    उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने अपने दोस्त राहुल गांधी से कुछ नहीं सीखा है। न तो बिहार में जंगलराज, कट्टा राज बर्दाश्त किया गया और न ही उत्तर प्रदेश में दंगा राज, गुंडा राज और अपराधियों का राज चलेगा। अखिलेश यादव को सैफई जाने की तैयारी करनी चाहिए। जनता आगामी चुनावों में नतीजे दिखाएगी और इस तरह के आरोप लगाकर वे सत्ता में वापस नहीं आ सकते।