Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow Airport: तीन विमान निरस्त, 10 घंटे देरी से आई शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 08:49 PM (IST)

    लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हुई। बुधवार को इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। शारजाह से लखनऊ आने वाली उड़ान 10 घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। कई अन्य घरेलू उड़ानें भी लेट हुईं।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले एक सप्ताह से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाले विमानों का संचालन बिगड़ गया है। बुधवार को तीन विमान निरस्त हो गए। वहीं, कई घरेलू और इंटरनेशनल विमान लेट लतीफी का शिकार हुए।
    लखनऊ से इंडिगो एयरलाइन का मुंबई जाने वाला विमान 6ई-2441 और लखनऊ-बेंगलुरु का विमान 6ई-6354 निरस्त हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाला विमान 6ई-2442 भी निरस्त हुआ। बुधवार को सबसे अधिक देरी से शारजाह से लखनऊ आने वाला इंडिगो एयरलाइन विमान 6ई-8692 रहा। यह विमान लखनऊ 10 घंटे की देरी से आ सका। वहीं, लखनऊ से शारजाह जाने वाला विमान 6ई-8751 भी 10:30 घंटे की देरी से उड़ान भर सका।

    लेट लतीफी का शिकार हुए इंडिगो विमान
    (लखनऊ से संबंधित)

    लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स (देरी)
    6E-338 पुणे → लखनऊ 41 मिनट
    6E-2172 दिल्ली → लखनऊ 35 मिनट
    6E-6614 दिल्ली → लखनऊ 1 घंटा 5 मिनट
    6E-6167 हैदराबाद → लखनऊ 1 घंटा 10 मिनट
    6E-903 बेंगलुरु → लखनऊ 1 घंटा 30 मिनट
    6E-5624 मुंबई → लखनऊ 2 घंटे
     
    लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट्स (देरी)
    6E-2292 लखनऊ → दिल्ली 45 मिनट
    6E-6615 लखनऊ → दिल्ली 1 घंटा 5 मिनट
    6E-6552 लखनऊ → चंडीगढ़ 1 घंटा 35 मिनट
    6E-6155 लखनऊ → हैदराबाद 1 घंटा 5 मिनट
    6E-906 लखनऊ → बेंगलुरु 1 घंटा 10 मिनट
    6E-2108 लखनऊ → दिल्ली 42 मिनट