Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10.39 करोड़ से होगा लखनऊ की सड़कों और नालियों का विकास, महापौर ने किया शिलान्यास

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 09:42 PM (IST)

    लखनऊ शहर में महापौर सुषमा खर्कवाल ने 10.39 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़कें, नालियां और नालों का निर्माण शामिल है। यह विकास कार्य शहर के विभिन्न वार्डों में कराए जाएंगे।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर में 10.39 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। महापौर सुषमा खर्कवाल ने विकास के होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।

    इसमे सड़कों, नालियों एवं नालों का निर्माण होना है। यह कार्य हैदरगंज तृतीय वार्ड, बुद्ध विहार हंसखेड़ा, कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड, लालजी टंडन वार्ड, बालागंज वार्ड, गढ़ीपीर खां वार्ड, न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड में, सआदतगंज वार्ड ,कश्मीरी मोहल्ला वार्ड, भवानीगंज वार्ड में कराए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर ने कहा कि जनसहयोग से ही विकास कार्य गति प्राप्त करते हैं। महापौर ने बताया कि उन इलाकों को विकास से जोडने का प्रयास हो रहा है, जो अभी तक पिछड़े थे।