Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में 12 घंटे में 2.30 करोड़ रुपये कर संग्रह, 1,365 शिकायतों का निस्तारण हुआ

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 10:42 PM (IST)

    लखनऊ में नगर विकास विभाग ने 12 घंटे का विशेष अभियान चलाया जिसमें जलभराव और कूड़े के ढेर हटाए गए। लखनऊ नगर निगम ने शिविर लगाकर शिकायतों का समाधान किया और कर संग्रह किया। मथुरा-वृंदावन में कूड़ा ढलाव घर हटाया गया जबकि गाजियाबाद में नालों की सफाई हुई। अयोध्या को नए इलेक्ट्रिक टिपर मिले और शाहजहांपुर-मुरादाबाद में कचरा निस्तारित किया गया। अन्य शहरों में भी स्वच्छता अभियान चलाए गए।

    Hero Image
    लखनऊ में 12 घंटे में 2.30 करोड़ रुपये कर संग्रह, 1,365 शिकायतों का निस्तारण।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नगर विकास विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई नगर निगमों में एक साथ 12 घंटे का विशेष अभियान चलाकर जलभराव, वर्षों से बने कूड़े के ढेर हटाए। लोगों की समस्याओं का समाधान किया। गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके सफाई मित्र को देने की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभियान के तहत लखनऊ नगर निगम के सभी आठ जोन में 32 कर वसूली और शिकायत निवारण शिविर लगाकर 1,365 शिकायतों का समाधान किया गया। मौके पर ही 2.30 करोड़ रुपये का कर संग्रह भी किया गया।

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने मछली फाटक के 15 साल पुराने कूड़ा ढलाव घर को हटाकर उसका सौंदर्यीकरण किया। राधा अष्टमी के मौके पर अहिल्या बाई पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। गाजियाबाद नगर निगम ने मोहन नगर, शालीमार गार्डन, मोहन नगर बस स्टैंड में पुराने नालों और पाइपलाइनों की सफाई करके जलभराव की समस्या का समाधान किया।

    इस मौके पर अयोध्या को भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने कूड़ा उठाने वाले 20 इलेक्ट्रानिक हापर टिपर दिए। प्रत्येक वार्ड में एक टिपर जीपीएस और रूट मैप के साथ चलेगा। इलेक्ट्रिक होने के कारण इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा।

    शाहजहांपुर नगर निगम ने निगोही रोड पर वर्षों पुराने 150 टन गीले कचरे के ढेर को ट्रीटमेंट प्लांट भेजकर निस्तारित कराया। मुरादाबाद नगर निगम ने 200 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया। यह क्षेत्र नगर निगम को हस्तांतरित न होने के कारण लंबे समय से उपेक्षित था।

    मेरठ नगर आयुक्त ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर निराश्रित और अशक्त गौवंश की देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी ली। इसके अलावा बरेली, प्रयागराज, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी में भी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाए गए।