Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी ओपन स्टेट सीनियर ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में लखनऊ का दबदबा, आठ स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Sun, 19 Dec 2021 10:35 PM (IST)

    मेजबान लखनऊ की टीम ने सर्वाधिक आठ स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीतते हुए यूपी ओपन स्टेट सीनियर ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी जीत ली। इस चैंपियनशिप में कानपुर की टीम दो स्वर्ण पांच रजत व सात कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक मिले।

    Hero Image
    गाजियाबाद की टीम दो स्वर्ण व तीन रजत पदक सहित कुल 5 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। मेजबान लखनऊ की टीम ने सर्वाधिक आठ स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीतते हुए यूपी ओपन स्टेट सीनियर ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी जीत ली। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन कालेज मोतीनगर में आयोजित इस चैंपियनशिप में क्यूरगी की स्पर्धाओं में लखनऊ के खिलाडिय़ों ने आठ स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस चैंपियनशिप में कानपुर की टीम दो स्वर्ण, पांच रजत व सात कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक के साथ दूसरे व गाजियाबाद की टीम दो स्वर्ण व तीन रजत पदक सहित कुल 5 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव चंद्र कुमार शर्मा ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आरसी साहू, उपसचिव अकमल खान, रंजीत कौर, आयोजन सचिव सुभाष मौर्या मौजूद थे। 

    परिणाम इस प्रकार हैं 

    • महिला अंडर-46 किग्रा:- स्वर्ण: पूजा राघव (साई), रजत : शिवानी राजपाल (कानपुर)
    • महिला अंडर-49 किग्रा:- स्वर्ण: अनीशा (गाजियाबाद), रजत: स्नेहा यादव (लखनऊ)
    • महिला अंडर-53 किग्रा:- स्वर्ण: वैष्णवी (गौतमबुद्धनगर), रजत: गरिमा यादव (अलीगढ़)
    • महिला अंडर-57 किग्रा:- स्वर्ण: ज्योति (साई लखनऊ), रजत: नगमा परवीन (गाजीपुर)
    • महिला अंडर-62 किग्रा:- स्वर्ण: शिवानी गौड़ (कानपुर), रजत: वर्षा गौतम (कानपुर)
    • महिला अंडर-67 किग्रा:- स्वर्ण: रिया भाटी (गाजियाबाद), रजत : विशाखा मौर्या (वाराणसी)
    • महिला अंडर-73 किग्रा:- स्वर्ण: दिव्या राजावत (साई लखनऊ), रजत : मानसी शुक्ला (कानपुर)
    • महिला 73 किग्रा से अधिक:- स्वर्ण: सबीना बानो (लखनऊ), रजत : तृप्ति सेंगर (कानपुर)
    • पुरुष अंडर-54 किग्रा:- स्वर्ण : नीलेश शर्मा (साई रायबरेली), रजत: बृजेश कुमार (गाजियाबाद)
    • पुरुष अंडर-58 किग्रा:- स्वर्ण: दुर्गेश पासवान (साई लखनऊ), रजत: अजय ङ्क्षसह (गाजियाबाद)
    • पुरुष अंडर-63 किग्रा:- स्वर्ण: अमन चौरसिया (कानपुर), रजत : सलमान खान (वाराणसी)
    • पुरुष अंडर-68 किग्रा:- स्वर्ण: हर्ष कुमार (र्साइ लखनऊ), रजत: ज्ञान प्रकाश शुक्ला (मिर्जापुर)
    • पुरुष अंडर-74 किग्रा:- स्वर्ण: ऋषि राय (लखनऊ), रजत: भारत सैनी (देवरिया)
    • पुरुष अंडर-80 किग्रा:- स्वर्ण: गुलशन शर्मा (साई लखनऊ), रजत: सूर्यांश श्रीवास्तव (साई लखनऊ)
    • पुरुष अंडर-87 किग्रा:- स्वर्ण: युवराज सिंह (प्रयागराज), रजत : आदित्य गोस्वामी (वाराणसी)
    • पुरुष 87 किग्रा से अधिक:- स्वर्ण: ऋषभ (बिजनौर), रजत: देवेंद्र पाल (कानपुर)
    • पुरुष व्यक्तिगत पूमसे (30 साल से कम) :- स्वर्ण: निश्चय चौधरी (अलीगढ़), रजत: रजत कुमार (अलीगढ़)
    • महिला व्यक्तिगत पूमसे (30 साल से कम):- स्वर्ण: काजल कुमारी (अलीगढ़), रजत: साक्षी बोरा (बरेली)
    • महिला पेयर पूमसे (30 साल से कम):- स्वर्ण: कानपुर, रजत: अलीगढ़, कांस्य: लखनऊ