Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat: लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन कब से होगा? जारी हो गया शेड्यूल

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 08:10 PM (IST)

    लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड समय सारणी पर विचार कर रहा है और शुक्रवार तक आदेश जारी हो सकते हैं। सहारनपुर के लोग समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं ताकि वे दोपहर में लखनऊ आकर रात तक वापस जा सकें। रेलवे बोर्ड और उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी टाइम टेबल में संशोधन पर विचार करेंगे।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले 10 दिनों से नियमित रूप से संचालन की राह देख रही लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को इस शुक्रवार तक झंडी मिल सकती है।

    रेलवे बोर्ड,दो जोनल मुख्यालय और तीन रेल मंडलों के बीच नए सिरे से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल तय करने के लिए बुधवार को एक बैठक होगी। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक बोर्ड वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन के आदेश जारी कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैमिषधाम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को तेज रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्ाटन किया था। इस ट्रेन के नियमित संचालन का नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड अब तक जारी नहीं कर सका है। इस कारण आठ बोगियों वाली सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ नहीं रही है।

    सहारनपुर के लोगों की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई है। रेलवे ने पूर्व में जो टाइम टेबल जारी किया है उसके तहत ट्रेन 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार तक लखनऊ जंक्शन से सुबह पांच बजे चलकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीमाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर दोपहर 12ः45 बजे पहुंचेगी।

    26503 वंदे भारत एक्सप्रेस का सहारनपुर से छूटने का समय दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ रात 11 बजे तय किया गया था। अब सहारनपुर से ट्रेन को सुबह पांच बजे चलाकर इसे लखनऊ दोपहर 12:45 बजे पहुंचाने और लखनऊ से दोपहर तीन बजे रवाना करके रात 11 बजे सहारनपुर पहुंचाने की मांग की गई है।

    सहारनपुर की जनता दोपहर लखनऊ आकर रात तक इस ट्रेन से वापस अपने शहर पहुंच सकते हैं। हालांकि सहारनपुर के आसपास के लोगों के लिए मेरठ से सुबह चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी एक विकल्प है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे जोनल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम में संशोधन को लेकर बुधवार को बैठक होगी। इस बैठक में ही नए टाइम टेबल पर निर्णय हो सकता है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो लखनऊ जंक्शन पर दोपहर 12:53 बजे नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस आती है। ऐसे में दोपहर 12:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए दोनों ट्रेनों के बीच टाइम टेबल में आंशिक बदलाव करना पड़ सकता है।