Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: बसपा ने जारी की 54 प्रत्याशियों की सूची, छठवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के नाम फाइनल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 05 Feb 2022 06:27 PM (IST)

    UP Vidhan Sabha Election 2022 बसपा ने छठवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया है। छठवें चरण में दस जिलों क ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Vidhan Sabha Election 2022: दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान होगा।

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को 54 प्रत्याशियों के नाम वाली एक सूची जारी की। बसपा ने छठवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया है। छठवें चरण में दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहुजन समाज पार्टी ने गोरखपुर सदर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। कुशीनगर के फाजिलनगर में संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे। बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ में केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से जारी इस सूची में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं।  बहुजन समाज पार्टी ने अम्बेडकरनगर,सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के कई प्रत्याशी बदले भी हैं। इसके साथ ही सथ बस्ती, संतकबीरगर, महाराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया की सभी सीट के प्रत्याशियों का नाम भी घोषित किया है।  बसपा ने गोरखपुर की चल्लिूपार सीट से राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सिंह इस सीट पर बसपा के कद्दावर नेता रहे एवं हाल ही में सपा में शामिल हुए विनय शंकर तिवारी को चुनौती देंगे। विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार सीट से पिछले चुनाव में बसपा के ही टिकट पर विधायक बने थे।

    बलिया में सभी सात सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार

    समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने बलिया की अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को जिले की सभी सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। रसड़ा से उमाशंकर सिंह फिर ताल ठोकेंगे। उन्हें तीसरी बार इसी सीट से बसपा ने मैदान में उतारा है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बसपा के टिकट पर जीते थे। वह बसपा विधायक दल के उपनेता भी हैं। इसके अलावा बिल्थरारोड विधानसभा से प्रवीण प्रकाश, सिकंदरपुर से संजीव कुमार वर्मा, फेफना से कमलदेव सिंह यादव, बलिया सदर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन, बांसडीह से मानती राजभर जबकि बैरिया से अंगद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। उमाशंकर को छोड़ दें तो बाकी छह सीटों पर बसपा हाईकमान ने नए चेहरे चुनावी महासमर में उतारे हैं।

    विधानसभा ----   प्रत्याशी

    1. कटेहरी- प्रतीक पांडेय
    2. टांडा- शबाना खातून
    3. आलापुर (सुरक्षित)- केशरा देवी गौतम
    4. जलालपुर- राजेश कुमार सिंह
    5. अकबरपुर- चंद्रप्रकाश वर्मा
    6. तुलसीपुर- राजेंद्र प्रसाद वर्मा
    7. गैसड़ी- अलाउद्दीन खां
    8. उतरौला- राम प्रताप वर्मा
    9. बलरामपुर (सुरक्षित)- हरीराम बौद्ध
    10. सोहरतगढ़- राधारमण त्रिपाठी
    11. कपिलवस्तु (सुरक्षित)- कन्हैया प्रसाद कनौजिया
    12. बांसी- राधेश्याम पांडेय
    13. इटवा- हरिशंकर सिंह
    14. डुमरियागंज- अशोक कुमार तिवारी
    15. हरैया- राज किशोर सिंह
    16. कप्तानगंज- जहीर अहमद
    17. रूधौली- अशोक कुमार मिश्र
    18. बस्ती सदर- डा. आलोक रंजन वर्मा
    19. महदेवा (सुरक्षित)- लक्ष्मीचंद्र खरवार
    20. मेंहदावल- मोहम्मद ताबिश खां
    21. खलीलाबाद- आफताब आलम
    22. घनघटा (सुरक्षित)- संतोष बेलदार
    23. फरेंदा- यीशू चौरसिया
    24. सिसवां- श्रवण पटेल
    25. महराजगंज (सुरक्षित)- ओम प्रकाश पासवान
    26. पनियरा- ओम प्रकाश चौरसिया
    27. कैम्पियरगंज- चंद्र प्रकाश निषाद
    28. पिपराइच- दीपक अग्रवाल
    29. गोरखपुर शहर- ख्वाजा समसुद्दीन
    30. गोरखपुर देहात- दारा सिंह निषाद
    31. सहजनवां- अंजू सिंह
    32. खजनी (सुरक्षित)- विद्यासागर
    33. चौरी-चौरा- वीरेंद्र पांडेय
    34. बांसगांव (सुरक्षित)- राम नयन आजाद
    35. चिल्लूपार- राजेंद्र सिंह
    36. पडरौना- पवन कुमार उपाध्याय
    37. फाजिलनगर- संतोष तिवारी
    38. कुशीनगर- मुकेश्वर उर्फ पप्पू मधेशिया
    39. हाटा- शिवांग सिंह सैंथवार
    40. रामकोला (सुरक्षित)- विजय कुमार
    41. रुद्रपुर- मनीष पांडेय
    42. देवरिया- रामशरण सिंह सैंथवार
    43. पथरदेवा- परवेज आजम
    44. रामपुर कारखाना- पुष्पा शाही
    45. भाटपार रानी- अजय कुशवाहा
    46. सलेमपुर (सुरक्षित)- राजेश भारती
    47. बरहज- विनय लाल साहब तिवारी
    48. बेलथरा (सुरक्षित)- प्रवीण प्रकाश
    49. रसड़ा- उमाशंकर सिंह
    50. सिकंदरपुर- संजीव कुमार वर्मा
    51. फेफना- कमलदेव सिंह यादव
    52. बलिया सदर- शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा
    53. बांसडीह- मानती राजभर
    54. बैरिया- अंगद मिश्र

    Koo App

    List of Candidates for 6th Phase.

    View attached media content

    - Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 5 Feb 2022