UP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरी हुंकार, सपा 2027 में भाजपा को हराने को तैयार
Samajwadi Party in UP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सोच बहुत संकीर्ण हैं। भाजपा के नेता तो साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी की जीविका छीनने का इनको अधिकार कैसे मिल गया।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाने के साथ ही कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा तो भाजपा को हराने के लिए तैयार है।
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने वाराणसी में दाल मंडी में चौड़ीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक ध्वस्तीकरण करार दिया है। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग खुलकर कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। इनकी नीति है कि लोगों को इतना डरा दो कि वो अपनी बात न कह सकें।
सरकार की नजर अब दालमंडी पर है। एक दुकान बनाने में जमाने लग जाते हैं ये लोग पल भर में इसे तोड़ना चाहते हैं। भाजपा की बहुत संकीर्ण सोच हैं। ये साजिश कर रही है। ये चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इनती सोच बहुत नकरात्मक है। किसी की जीविका छीनने का इनको अधिकारी कैसे मिल गया। ये लोग अधिकारियों के जरिए दबाव बनाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।