Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्तर प्रदेश में एक व दो नवंबर को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, वेबसाइट पर सूचना और प्रवेश पत्र होंगे जारी

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 03:26 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की भर्ती परीक्षा 1 नवंबर को होगी। वहीं, पुलिस उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि, जिला और शहर की जानकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मे कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 के तहत लिखित परीक्षा दिनांक पहली नवंबर को 10 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

    यह लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.00 बजे तक होगी। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 के अन्तर्गत दो नवंबर को चयनित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी अभ्यार्थियों की परीक्षा की तिथि, परीक्षा के लिए आवंटित जिला व नगर की सूचना का लिंक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर प्रदर्शित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के लिए संबंधित अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिन पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    बिजली निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश में किया विरोध प्रदर्शन

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने समूचे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर लेसा में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के माध्यम से 8000 पद कम किए जाने की तैयारी का आरोप कर्मचारी नेताओं ने लगाया।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि बिजली कंपनियों के निजीकरण की हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि वर्टिकल प्रणाली निजीकरण के लिए लागू की जा रही है। निजी कंपनियों की राह आसान करने के लिए हजारों पद समाप्त किए जा रहे हैं।

    यह भी आरोप लगाया है कि पश्चिमांचल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बड़े शहरों में वर्टिकल प्रणाली लागू कर बिजली व्यवस्था फ्रेंचाइजी के तहत देने की तैयारी की जा रही है।