यूपी को मिला 'बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान अवार्ड', वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की बैठक में नन्दी ने किया प्राप्त
उत्तर प्रदेश को 'बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की बैठक में मंत्री नन्दी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार राज्य में व्यापार सुधारों और निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के प्रयासों को दर्शाता है। इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में व्यवसाय केंद्रित सुधार के लिए उत्तर प्रदेश को 'बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान अवार्ड-2024' प्रदान किया गया है। दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को यह अवार्ड प्रदान किया।
उत्तर प्रदेश को इससे पहले वर्ष 2022 में ईज आफ डूइंग बिजनेस (कारोबार में सुगमता) के क्षेत्र में टाप अचीवर्स अवार्ड के अलावा वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में लाजिस्टिक रैंकिंग में अचीवर्स के रूप में भी प्रदान किया जा चुका है।
मंगलवार को सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में आयोजित उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार बैठक में नन्दी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की चमक और धमक को महसूस किया है। यही कारण है कि बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश आकर्षित हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राज्य सरकारों से संवाद और समन्वय की पहल ने देश की अर्थव्यवस्था में राज्यों के योगदान को विस्तार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 30 से अधिक नीतियों को लागू किया गया है। निवेश मित्र जैसी सिंगल विंडों प्रणाली, जिलों में उद्यमी मित्रों की तैनाती की गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।